Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम की जीत के बाद भी नाखुश नजर आये सुनील गावस्कर, अभी भी इस बात को लेकर है चिंतित

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज कि है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 31 रनों से हरा दिया. इसी के साथ भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में पहली सीरीज जीत की ओर अग्रसर होते हुए दिखाई दी है.

क्या कहा सुनील गवास्कर ने?

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गवास्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि, बेहतरीन बहुत बेहतरीन यहाँ की पिच भारतीय टीम को बहुत मदद कर रही थी. जैसा कि इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका में नहीं देखा गया.एडिलेड की पिच बढ़िया खेल रही थी जिसप्रकार पांचवें दिन स्पिनरों के लिए मदद मिल रही थी ये देखने में अच्छा लगा.

भारतीय गेंदबाजों ने भारत के जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 

भारतीय तेज गेंदबाजो के लिएसुनील गवास्कर ने कहा, ”नए गेंद के साथ भारतीय गेंदबाज जिस प्रकार गेंदबाजी कर रहे थे वो काबिले तारीफ़ है. शार्ट गेंद के साथ जिस प्रकार इशांत शर्मा ने भारतीय टीम को सुबह पहली सफलता दिलाई वो शानदार था.पिछले 12 से 18 महीनो में जैसा बदलाव भारतीय तेज गेंदबाजों में आया है वो देख कर अच्छा लग रहा है.”

पहले दिन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सवाल उठाएं था गवास्कर ने 

सीनियर बल्लेबाजों का ऐसा प्रदर्शन हैरानीभरा लगा 

गावस्कर ने कहा, ‘सीनियर बल्लेबाजों को ऐसा करते देखना हैरानीभरा लगा.शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों को छेड़ रहे हैं और विरोधी टीम को अपने विकेट सौंपकर लौट रहे हैं. भारतीय बल्लेबाजों ने उन गेंदों को छेड़ने की कोशिश की, जिसे वह आराम से छोड़ सकते थे. केएल राहुल इस मामले में अपवाद जरूर हो सकते हैं, लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए.’

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम की जीत के बाद भी नाखुश नजर आये सुनील गावस्कर, अभी भी इस बात को लेकर है चिंतित appeared first on SportzWiki Hindi.