Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वरुण चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा, नीलामी में पंजाब ने खरीदा तो कप्तान अश्विन ने फोन कर कही ये बात

आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा बेसप्राइज से 40 गुना अधिक आठ करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदे जाने के बाद अपनी गेंदबाजी में सात वेरिएशन रखने वाले तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं. चेन्नई के इस अनजान खिलाड़ी का बेसप्राइज 20 लाख रुपये था. उसने तमिलनाडु प्रीमियर लीग और विजय हजारे ट्राफी में शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा.हाल में ही उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अश्विन को लेकर बात की.इसके अलावा उन्होंने खुद के स्पिनर बनने को लेकर भी बात की.

अश्विन ने फ़ोन कर के दी थी बधाई 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अश्विन को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही मेरा नाम नीलामी में आया और पंजाब ने मुझे ख़रीदा तो मैंने अपने पापा को गले लगाया. इसी दौरान अश्विन का फ़ोन मेरे पास  आया और उन्होंने कहा KXIP में तुम्हारा स्वागत है. मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूँ. हम बहुत जल्द मिलेंगे. आगे के लिए शुभकामनाएं 

मैं इस समय बहुत खुश हूँ 

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सातवें आसमान पर हूं. कभी यह सोचा भी नहीं था. मुझे लगा था कि कोई बेसप्राइज पर खरीद लेगा. उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बड़ा मौका है. मैं शब्दों में अपनी खुशी बयान नहीं कर सकता. मैने आर. अश्विन जैसे खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है जो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान हैं. मैं अंतरराष्ट्रीय सितारों से काफी कुछ सीख सकता हूं ताकि बेहतर क्रिकेटर बन सकूं.

मैंने पैर पर दबाव कम करने के लिए लिया था ये फैसला 

स्पिनर बनने को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैने मध्यम तेज गेंदबाजी छोड़कर स्पिन गेंदबाजी शुरू की क्योंकि मुझे लगा कि इससे घुटने पर कम दबाव पड़ेगा. यह फैसला काफी अच्छा साबित हुआ.

गौरतलब है कि विजय हजारे ट्रॉफी में 22 विकेट लेकर उसने सभी का ध्यान खींचा. आगे बोलते हुए उन्होंने  कहा कि विजय हजारे ट्राफी में मेरे प्रदर्शन पर आईपीएल टीमों की नजर गई. मैं खेल के दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम बांटने को बेताब हूं.

The post वरुण चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा, नीलामी में पंजाब ने खरीदा तो कप्तान अश्विन ने फोन कर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.