Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विडियो: ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली का हुआ अपमान, भड़के भारतीय फैन्स ने लगाया क्लास

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने जमकर ट्रोल किया है. जिसके बाद भारतीय फैन्स इस पत्रकार पर जमकर भड़क गए हैं. बता दें, दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन के साथ जमकर स्लेजिंग और लड़ाई देखने को मिली थी.

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन  ने ऐसे बनाया विराट कोहली का मजाक 

डेनिस ने एक फनी विडियो क्लिप शेयर की, जिसमें आउट होने वाले बल्लेबाज का गुस्सा दिखाया गया है. दरअसल, बल्लेबाजी आउट होने के बाद अपना बैट जमीन पर तब तक मारता है, जब तक बल्ला टूट नहीं जाता.

पत्रकार ने इस विडियो के साथ लिखा, ‘यहां विराट दिखाते हुए कि जब मैदान पर चीजें आपके हिसाब से नहीं होती हैं तो क्या करना चाहिए.’

शायद इस विडियो क्लिप से वह पर्थ टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की भिड़ंत की ओर इशारा करना चाहते थे.

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के इस ट्वीट के बाद भड़क गए फैन्स  

इस पर भड़के भारतीय क्रिकेट फैन्स ने जमकर भड़ास निकाली.कुछ फैन्स ने तो उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट के बॉल टैंपरिंग की याद दिलाते हुए ताना भी मारा.

मैं देख सकता हूं कि क्रिकेट को लेकर हमारे कप्तान में कितना पैशन है

स्वरूपा चौधरी नाम के एक फैन ने लिखा- शेयर करने के लिए धन्यवाद. मैं देख सकता हूं कि क्रिकेट को लेकर हमारे कप्तान में कितना पैशन है. कुछ तो तब भी इसे लापरवाही से लेते हैं, जब वह हार जाते हैं. लेकिन जेंटलमैन दिखाते हैं कि वह अपने प्रफेशन के प्रति कितना समर्पित हैं. विराट आपके समर्पण को सैल्यूट.

उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है, जब डेनिस ने भारत या भारतीय खिलाड़ियों को मजाक बनाया है.इससे पहले भी वह सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली का मजाक बनाने की वजह से फैन्स के निशाने पर रहे हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विडियो: ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली का हुआ अपमान, भड़के भारतीय फैन्स ने लगाया क्लास appeared first on SportzWiki Hindi.