Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के इस युवा खिलाड़ी ने की शादी

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरिज चल रही है। साथ ही इसके बाद 12 जनवरी से दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज़ खेली जाएगी। लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम के एक युवा खिलाड़ी शादी के बंधन में बध गया है। आपको बता दे की केरल के क्रिकेटर संजू सैमसन ने शनिवार 22 दिसंबर को अपनी प्रेमिका चारूलता से शादी की है। इन दोनों की शादी करने की खबर काफी समय से आ रही थी।

आपको बता दे कि संजू सैमसन ने अपने चारूलता रिश्ते को इस साल सितंबर में सार्वजनिक किया था। दोनों एक-दूसरे को यहां मार इवानिओस कॉलेज के दिनों से जानते है। चारूलता मास्टर्स की पढ़ाई कर रहीं हैं। शादी के बाद सैमसन ने कहा, 'हम दोनों के परिवारों की तरफ से कुल 30 लोग ही मौजूद थे, ये बहुत ही सादा समारोह था।' उन्होंने कहा, 'हमें खुशी है कि हमें दोनों परिवारों का आशीर्वाद मिला। आपको बता दे की संजू सैमसन आईपीएल से काफी अच्छी पहचान मिली थी।

संजू सैमसन ने भारतीय टीम में 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पदार्पण किया था। साथ ही बताया जाता है की संजू आईपीएल और चैंपियंस लीग टी-20 में अर्धशतक जड़ने वाला सबसे युवा खिलाड़ी था। उन्हें आईपीएल 2013 में अधिकारिक सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया था।

और ये भी पढ़े:

धोनी के अमेरिकी फैंस का ये काम देखकर CSK भी हुआ हैरान, जानिए

इंडियन क्रिकेट टीम के मुकाबले पाक में मैन ऑफ द मैच को मिलते है बस इतने पैसे!

विरोट कोहली भी क्रिकेट मैदान पर खा चुके हैं झन्नाटेदार थप्पड़, जानिए क्यों?



Herald