Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : रोहित शर्मा का ये शानदार छक्का देख, अंपायर सहित कॉमेंटटर भी रह गये हैरान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर गुरूवार से शुरू हो गया है. इस मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही है. भारतीय टीम ने अपने शुरूआती 6 विकेट मात्र 127 रन पर ही गंवा दिए थे.

रोहित 37 रन पर हुए आउट 

रोहित शर्मा की इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई और वह बल्लेबाजी करते हुए काफी अच्छे भी लग रहे थे. उन्होंने 37 रन की एक अच्छी पारी खेली थी, लेकिन वह एक बहुत ही साधारण शॉट खेलकर आउट हुए है. हालाँकि, उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके व 3 छक्के लगाये.

अपनी पारी के दौरान कवर के ऊपर से लगाया शानदार छक्का 

पैट कमिंग्स की एक गेंद पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक ऐसा छक्का लगाया. जिसे उन्होंने अपने करोड़ो प्रशंसकों का दिल जीत लिया.

दरअसल, उन्होंने अपने इस छक्के को कवर के ऊपर से लगाया था. रोहित शर्मा अपनी इस पारी में काफी आक्रमक अंदाज में नजर आये उन्होंने अपनी इस पारी को वनडे क्रिकेट के अंदाज में ही खेला और अपनी छोटी सी पारी में कुल 3 छक्के लगा डाले.

रोहित शर्मा को हिटमैन के नाम से जाना जाता है और उन्होंने अपने हिटमैन का अंदाज इस मैच में बखूबी दिखाया. हालाँकि, आउट होने का तरीका सही नहीं था, क्योंकि वह छक्का लगाने के प्रयास में ही आउट हुए थे.

यहाँ देखे रोहित शर्मा के शानदार छक्के का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का शानदार छक्का देख सकते है. रोहित की इस छक्के की तारीफ करते हुए कॉमेंटटर भी नहीं थके.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : रोहित शर्मा का ये शानदार छक्का देख, अंपायर सहित कॉमेंटटर भी रह गये हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.