भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में केएल राहुल और मुरली विजय दोनों का ही बहुत खराब प्रदर्शन रहा हैं. केएल राहुल सीरीज की 4 पारियों में अबतक मात्र 48 रन ही बना पाये है.
वहीं मुरली विजय का बल्ला भी खामोश ही रहा है. विजय ने इस सीरीज की 4 पारियों में 12.50 की औसत से मात्र 49 रन ही बना पाये है. दोनों ही ओपनर बल्लेबाज अबतक भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में नाकाम रहे है.
दोनों को कर दिया गया हैं तीसरे टेस्ट से बाहर

मुरली विजय और केएल राहुल को खराब प्रदर्शन के चलते तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है. बता दें, कि बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भारत की टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम से केएल राहुल और मुरली विजय दोनों को ही बाहर कर दिया गया है.
मयंक, रोहित और विहारी तीन ही खिलाड़ियों को किया गया है शामिल

मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा और हनुमा विहारी तीन खिलाड़ियों को भारत की इस तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. अब इन तीन खिलाड़ियों में से ही कोई दो खिलाड़ी भारत के लिए तीसरे टेस्ट में ओपनिंग करते हुए नजर आयेंगे.
India name Playing XI for 3rd Test: Virat Kohli (C), Ajinkya Rahane (VC), Mayank Agarwal, Hanuma Vihari, Cheteshwar Pujara, Rohit Sharma, Rishabh Pant (WK), Ravindra Jadeja, Mohammed Shami, Ishant Sharma, Jasprit Bumrah #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/DImj8BVTj5
— BCCI (@BCCI) December 24, 2018
मयंक और विहारी की जोड़ी कर सकती है पारी की शुरूआत

बता दें, कि केएल राहुल और मुरली विजय की खराब फॉर्म के बाद युवा मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी को भारतीय टीम के पारी की शुरूआत करने का मौका मिल सकता है.
मयंक अग्रवाल को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है. विजय और राहुल की खराब फॉर्म के कारण मयंक अग्रवाल और हनुमा दोनों को ओपनिंग में अजमाया जा सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मुरली विजय और केएल राहुल दोनों को किया गया बाहर, अब यह दो बल्लेबाज करेंगे ओपनिंग appeared first on SportzWiki Hindi.