भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी किताब लिखी है। 281 एंड बियोंड के जरिये उन्होंने कई बड़े खुलासे किये गये हैं। कल लक्ष्मण के इस किताब का अनावरण किया गया। इस किताब के लॉन्च के मौके पर उन्होंने कई बड़े खुलासे किये। उन्होंने यहाँ ऑस्ट्रेलिया- भारत की बीच 2008 में टेस्ट सीरीज के दौरान हुए विवाद के बारे मे भी बात की।
हरभजन और सायमंड्स में हुआ था विवाद

भारत के 2008 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में काफी विवाद हुआ था। मैच में पहले भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर एंड्रू सायमंड्स के बीच विवाद हुआ था।
इस मैच में अंपायरों के लगातार किये गये गलत फैसले से भी भारतीय टीम नाराज थी। अम्पायरों में मैच की अंतिम पारी में भारत के कई बल्लेबाजों को गलत आउट दिया और एक बार तो उन्होंने कप्तान रिकी पॉन्टिंग से पूछकर भारतीय बल्लेबाज को आउट दिया।
सीरीज छोड़कर वापस लौटना चाहते थे वीवीएस लक्ष्मण

सिडनी में हुए दूसरे मैच के बाद कई भारतीय खिलाड़ी दौरा बीच में छोड़कर वापस लौटना चाहते थे। इसमें वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी शामिल था। लक्ष्मण ने अपनी किताब में इस बात का खुलासा किया है।
लक्ष्मण ने किताब में लिखा है
“टीम के खिलाड़ी अम्पायरों से काफी खफा थे और खिलाड़ी सीरीज वहीं छोड़ वापस देश लौटना चाह रहे थे। इन खिलाड़ियों में मेरा नाम भी शामिल था। मैंने तो यहां तक कह दिया कि यहां रहने का कोई मतलब नहीं है, बैग उठाओ और घर चलो। हालांकि, उस दौरान टीम के कप्तान रहे अनिल कुंबले ने ड्रेसिंग रूम में मामले को संभालने का काम किया। मुझे लगता है कुंबले ने उस दौरान जो किया वह बिल्कुल सही था।”
अगले मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी

मेलबर्न में हुए पहले टेस्ट और सिडनी में हुए दूसरे टेस्ट मैच में हारने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और पर्थ टेस्ट 72 रनों से अपने नाम किया। एडिलेड में हुआ अंतिम मैच भले ही ड्रा रहा लेकिन सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की जमकर तारीफ हुई थी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भज्जी-सायमंड्स विवाद के बाद वापस लौटना चाहते थे वीवीएस लक्ष्मण appeared first on SportzWiki Hindi.