Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेलबर्न में भारतीय टीम की जीत के बाद इस युवा भारतीय खिलाड़ी को डेनियल वायट ने भेजा पर्सनल मैसेज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये मेलबर्न टेस्ट मैच को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 137 रन के अंतर से जीत लिया था और साथ ही सीरीज में भी 2-1 की बढ़त बना ली थी. भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के बाद काफी जश्न मनाया. टीम की इस जीत के बाद सभी खिलाड़ी काफी खुश दिखाई दिए है.

हनुमा विहारी ने शेयर की जीत के बाद टीम की तस्वीर 

भारतीय टीम की इस जीत के बाद युवा खिलाड़ी हनुमा विहारी ने अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अपनी जीत की खुशी का इजहार करते हुए नजर आ रहे थे.

हनुमा विहारी ने अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “क्या शानदार जीत है.”

यहाँ क्लिक कर देखे हनुमा विहारी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर 

 

 

View this post on Instagram

 

What a win! 🇮🇳

A post shared by hanuma vihari (@viharigh) on Dec 29, 2018 at 7:45pm PST

हनुमा के द्वारा डाली गई तस्वीर पर आये डेनियल व्याट का कमेन्ट 

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी द्वारा डाली गई तस्वीर पर इंग्लैंड के महिला ओपनर बल्लेबाज डेनियल व्याट का कमेन्ट आया है. डेनियल व्याट ने हनुमा विहारी द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर पर कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘बहुत अच्छा काम किया बॉस’

आपकों बता दें, कि डेनियल व्याट भारतीय क्रिकेट को काफी करीब से फाँलों करती है. वह भारतीय टीम को पहले भी कई बार जीत की बधाई दे चुकी है. साथ ही वह विराट कोहली को साल 2014 में प्रपोज करने के चलते सुर्खियों में रह चुकी है.

हाल में वह तब सुर्खियों में आ गई थी. जब उनकी कई तस्वीरें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी.

यहाँ देखे डेनियल व्याट का रिप्लाई 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post मेलबर्न में भारतीय टीम की जीत के बाद इस युवा भारतीय खिलाड़ी को डेनियल वायट ने भेजा पर्सनल मैसेज appeared first on SportzWiki Hindi.