Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेशल रिपोर्ट- जसप्रीत बुमराह हैं भारतीय टीम के दूसरे वीरेंद्र सहवाग, ख़ास है दोनों के बीच ये अजीब संयोग

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां टीम बड़ी मजबूती के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ना केवल सामना कर नही है बल्कि उन्हें पछाड़ भी रही है। दोनों ही टीमों के बीच मेलबर्न क्रिकेट मैदान में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम ने जीत की तैयारी करने के साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने की तैयारी कर ली है।

जसप्रीत बुमराह मौजूदा भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े गेंदबाज

मेलबर्न टेस्ट मैच में भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ा और शानदार प्रदर्शन मैच के तीसरे दिन भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के द्वारा देखने को मिला था।

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को अपनी कातिलाना गेंदबाजी से झकझोर दिया और केवल 151 रनों पर ही ढेर कर दिया। बुमराह ने अपने टेस्ट करियर की बेस्ट गेंदबाजी करते हुए 33 रन खर्च कर 6 विकेट हासिल किए।

बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट की शुरूआत के बाद किया प्रभावित 

जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट मैच के साथ ही अपने टेस्ट करियर का 9वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने अब तक दिखाया है वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट के भी बड़े गेंदबाज बन सकते हैं।

वैसे पिछले दो तीन साल से बुमराह भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं जिसमें उन्हें पहले दो साल तक तो टेस्ट फॉर्मेट के लायक नहीं समझा गया लेकिन जैसे ही इस साल की शुरुआत में टेस्ट में मौका मिला उन्होंने दिखा दिया कि वो इस फॉर्मेट में भी हिट साबित हो सकते हैं।

वीरेन्द्र सहवाग के साथ मिलती है जसप्रीत बुमराह की कहानी

जसप्रीत बुमराह के साथ मेलबर्न में हो रही ये कहानी कुछ-कुछ भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे वीरेन्द्र सहवाग के साथ मिलती जा रही है।

इसी तरह से वीरेन्द्र सहवाग को भी शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं समझा गया था, लेकिन जैसे-जैसे सहवाग टेस्ट क्रिकेट में आगे बढ़े उन्होंने अपनी छाप पूरे क्रिकेट जगत में छोड़ी।

वीरेन्द्र सहवाग की तरह बुमराह भी करते हैं अपनी नेचुरल ताकत पर भरोसा

वीरेन्द्र सहवाग के साथ मेलबर्न से ही कहानी की शुरुआत हुई। जहां टेस्ट क्रिकेट में हर कोई बल्लेबाज पिच और गेंदबाजी के अनुरूप खेलने की कोशिश करता है, तो वहीं वीरेन्द्र सहवाग ने अपने नेचुरल गेम पर भरोसा किया। वहीं अपने अपर कट के लिए जाने जाते तो पॉइंट की दिशा में तेज शॉट खेलते उन्हें हवा में खेलने में भी डर नहीं लगता।

जहां चाहा वहां खेला। अपने उसी नेचुलर गेम से उन्होंने साल 2003 में मेलबर्न में 195 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। आज पूरा क्रिकेट जगत वीरेन्द्र सहवाग को सलामी देता है।

बुमराह को भी अपनी नेचुरल ताकत पर ही है विश्वास

कुछ-कुछ जसप्रीत बुमराह में भी वही नजर आता है। जसप्रीत बुमराह में भी सबसे बड़ी बात है वो गेंदबाजी करते हुए पिच और परिस्थिति को ध्यान में नहीं रखते बल्कि वो अपनी नेचुरल ताकत पर भरोसा रखते हैं।

जसप्रीत बुमराह के पास उनकी नेचुरल ताकत के रूप में उनकी गेंदबाजी एक्शन के साथ ही उनकी खतरनाक यॉर्कर गेंद, स्लोवर वन गेंद जो किसी भी बल्लेबाज को चकमा दे सकती है।

तभी तो भारत के पूर्व चयनकर्ता और क्रिकेटर रहे किरन मोरे ने भी बुमराह के लिए ऐसी ही बात कही थी। किरन मोरे ने कहा था कि “वो अच्छे से जानते हैं कि कौनसी गेंद, कैसी परिस्थिति या कैसी स्थिति में करनी है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post स्पेशल रिपोर्ट- जसप्रीत बुमराह हैं भारतीय टीम के दूसरे वीरेंद्र सहवाग, ख़ास है दोनों के बीच ये अजीब संयोग appeared first on SportzWiki Hindi.