स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी 20 सीरीज खेली गई थी। अब दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जायेगी। साथ ही कही भारतीय खिलाड़ी टीम ने वापसी कर सकते है उनमें से एक नाम है टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जों काफी समय से चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहें है लेकिन अब उनकी जल्द ही टीम में वापसी हो सकती है।
आपको बता दे की एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या को चोट लग गई थी और इसी वजह से वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। साथ ही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है हार्दिक पांड्या अपनी कमर की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और अब वह जल्द से जल्द भारतीय टीम में वापसी करना चाहते है इसके लिए वह फिटनेस साबित करने के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं। और वह अच्छा प्रदर्शन कर के भारतीय टीम में अपनी वापसी के संकेत भी दे चुके है।
India all-rounder Hardik Pandya claims a five-wicket haul on his first match back after suffering a back injury in September.
— ICC (@ICC) December 15, 2018
➡️ https://t.co/KFBcr74C7p pic.twitter.com/sJMDoAYRMP
बताया जा रहा है की उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड में मुंबई के खिलाफ पांड्या ने पहली पारी में 81 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किये। साथ ही शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ने ये संकेत दे दिए की अब ऑस्ट्रेलिया खिलाफ होने वाली वनडे सीरिज में अपनी वापसी कर सकते है।
और ये भी पढ़े:
IND vs AUS, 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 172/3
श्रीलंका का वनडे और टी20 कप्तान बना यह खिलाड़ी, नाम कर देगा हैरान
Herald