Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान हुआ चोटिल

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में अपना डेब्यू कर रहे मयंक अग्रवाल ने दोनों पारियों में शानदार खेल दिखाया.

मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में भारतीय टीम के लिए 76 रन की शानदार पारी खेली थी. वहीं दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल ने 42 रन बनाये थे.

चौथे दिन फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए मयंक अग्रवाल 

चौथे दिन फील्डिंग के दौरान मयंक अग्रवाल चोटिल हो गये हैं. दरअसल, रविन्द्र जडेजा की एक गेंद में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शार्ट लेग की दिशा में एक तेज शॉट खेला था.

शार्ट लेग पर मयंक अग्रवाल ही फील्डिंग कर रहे थे. उस्मान ख्वाजा का यह शॉट सीधे मयंक अग्रवाल के गले में जाकर लगा और उन्हें चोट लग गई.

मयंक अग्रवाल कुछ देर दर्द में भी दिखे. हालाँकि, इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने फील्डिंग करना शुरू कर दिया और शार्ट लेग में फिर उन्होंने दो शानदार कैच भी पकड़े है.

 

 

 

यहाँ देखे मयंक अग्रवाल को लगी चोट का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे मयंक अग्रवाल को तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोट लग गई. उनकी  यह चोट भारतीय प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर है.

भारत जीत से मात्र 2 विकेट दूर 

Melbourne Test: India win 2 wickets away

आपकों मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि चौथे दिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 399 रन का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 258 रन बनाकर अपने 8 विकेट खो दिए है. भारत जीत से मात्र 2 विकेट दूर है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान हुआ चोटिल appeared first on SportzWiki Hindi.