Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विल्डर ने हैवीवेट खिताब बरकरार रखा

लॉस एंजिलिस
डियोनटाय विल्डर ने 12 दौर के मुकाबले में खंडित फैसले में ब्रिटेन के टाइसन फ्यूरी के साथ शनिवार को मैच बराबर छूटने के बाद डब्ल्यूबीसी मुक्केबाजी हैवीवेट खिताब बरकरार रखा। विल्डर ने फ्यूरी को दो बार रिंग में गिराया, लेकिन नॉकआउट जीत दर्ज करने में विफल रहे। तीनों जजों ने इस दौरान अलग अलग फैसले सुनाए। एक जज ने 115-111 से विल्डर के पक्ष में जबकि दूसरे ने 114-112 से फ्यूरी के पक्ष में फैसला सुनाया। तीसरे जज ने दोनों को समान 113-113 अंक दिए। विल्डर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उसे दो बार रिंग में गिराने से निश्चित तौर पर मुकाबला मैंने जीता।’