Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जुन काढ़े को टाटा ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया

पुणे
स्थानीय खिलाड़ी अर्जुन काढ़े को टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया है। आयोजकों ने गुरूवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 24 वर्षीय अर्जुन को वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया है।
 अर्जुन इस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में वाइल्ड कार्ड प्रवेश पाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले प्रजनेश गुणेश्वरन और रामकुमार रामनाथन को वाइल्ड कार्ड दिया गया था। अर्जुन ने एक महीने पहले रामकुमार के केपीआईटी-एमएसएलटीए चैलेंजर के पहले राउंड में हराया था। टाटा ओपन 31 दिसम्बर से पांच जनवरी तक खेला जाना है।