स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर पर है। पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला गया जिसे भारत ने जीता था, वहीं दूसरा पर्थ टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 146 से जीता था। अब सीरीज का तीसरा मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जायेगा और मैच में कप्तान विराट कोहली एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते है।
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में 6 शतक लगा चुके है और मास्टरब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम भी 6 शतक है। अगर विराट तीसरे टेस्ट में शतक लगा देते है तो वह सचिन के छह शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते है। इंग्लैंड के जैक हॉब्स नौ शतकों के साथ ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी क्रिकेटर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 7 शतक लगाने वाले बॉली हेमॉन्ड दूसरे नंबर पर हैं।
अब अगर राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने ने साल 2002 में 10 परियों में 1137 रन बनाए थे। वहीं कप्तान विराट कोहली ने 10 परियों में 1055 रन बनाए हैं। वो विराट के रिकॉर्ड से 83 रन पीछे है। वहीं उनके पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का भी रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। पोंटिंग ने साल 2005 में 2833 रन बनाए थे। वहीं विराट इस साल अब तक 36 मैच में 2653 रन बना चुके हैं। अगर वो 181 रन बना लेते है तो वो पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे।
यह भी पढ़े:-
किक्रेट के वह 10 भावुक पल, जिन्हें देखकर दर्शक भी रो पड़े थे
दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत
IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान
Herald