भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में दोनों टीमो के बीच जमकर स्लेजिंग हो रही है. पहले टिम पेन ने भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का जमकर स्लेज किया. उनको अपना बेबी सीटर बनने की बात कही. तो वहीँ जब टिम पेन बल्लेबाजी करने आएं, तब उन्होंने उनकी जमकर क्लास लगाई.
ऋषभ पंत ने टिम पेन को कहा अस्थायी कप्तान

पंत ने मयंक अग्रवाल से बातचीत करते हुए कहा कि ये अस्थायी कप्तान हैं और फिर उन्होंने जडेजा से कहा कि पैन को सिर्फ बात करना ही आता है.
पंत ने विकेट के पीछे से कहा,
‘हमारे बीच विशेष अतिथि आए हैं. आपने कभी अस्थायी कप्तान शब्द सुना है.जडेजा आपको इन्हें आउट करने के लिए कोई प्रयास नहीं करना होगा.’
पैन को बात करना पसंद है, यही एक चीज है जो वो करते हैं

उन्होंने आगे कहा, ‘पैन को बात करना पसंद है, यही एक चीज है जो वो करते हैं.सिर्फ बोलते हैं. ओवर समाप्ति के बाद मैदानी अंपायर इयान गोल्ड ने पंत से बातचीत की और उन्हें कुछ समझाइश भी दी. वैसे, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले दो टेस्ट में विकेट के पीछे से अलग-अलग बयान आ रहे हैं,
अब मिचेल जॉनसन ने ली चुटकी
ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन इस सीरीज में अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वो भारतीय टीम के खिलाड़ियों की इस सीरीज में जमकर आलोचना कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने ऋषभ पंत के स्लेज के बाद ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर के लिखा कि, ये बहुत मजाकिया है.
यहाँ देखें जॉनसन का ट्वीट
This is also funny
https://t.co/8UbmXfg0VM
— Mitchell Johnson (@MitchJohnson398) December 29, 2018
विराट कोहली को संन्यास लेने की बात कह डाली थी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने कोहली पर तंज कसा. एक ट्वीट में जॉनसन ने कहा- अगर इस विकेट पर भी कोहली शतक नहीं बना पाते हैं तो फिर उन्हें क्रिकेट से सन्यास ले लेना चाहिए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऋषभ पंत ने टिम पेन को बताया था अस्थाई कप्तान, तो अब मिचेल जॉनसन ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.