Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिर चर्चा में मंकीगेट विवाद अब हरभजन सिंह ने दिया साइमंड्स को करारा जवाब

भारत बनाम आस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान ‘मंकीगेट विवाद’ एक बार फिर से चर्चा में आया हैं। एंड्रू साइमंड्स के एक बयान ने इस मामलें को सुर्ख़ियों में ला दिया कि भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रोते हुए उनसे माफी मांगी थी।

जिसके बाद अब भज्जी ने ट्वीट करते हुए इस मामलें में कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं। बता दें ये विवाद साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी टेस्ट के दौरान हुआ था। जब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर साइमंड्स ने हरभजन पर ‘बंदर’ कहने का आरोप लगाया था।

हरभजन सिंह ने जाहिर की कड़ी प्रतिक्रिया

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि , “जहां तक मेरा सोचना हैं। साइमंड्स अच्छे क्रिकेटर थे। लेकिन मौजूदा समय में ये अच्छे फिक्शन राइटर बन गए हैं। साइमंड्स ने 2008 के दौरान भी अपनी स्टोरी को अच्छे से बेचा था और अब 2018 में भी वो यही काम कर रहे हैं। साइमंड्स इन दस वर्षों में दुनिया बहुत आगे जा चुकी हैं। यह समय है कि तुम भी बड़े हो जाओ। “

साइमंड्स के बयान ने दी हवा


साइमंड्स ने अपने बयान कहा कि, “भारतीय टीम के स्पिनर खिलाड़ी हरभजन सिंह ‘मंकीगेट’ प्रकरण के बाद इस मामलें को सुलझाते हुए रोने लग गए थे। “

साइमंड्स ने ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ के साथ बातचीत के दौरान कहा कि, “भज्जी इस विवाद को सुलझाते समय रोने लगा था। जब मैंने देखा कि वो अपनी इस हरकत के लिए शर्मिंदा हैं उसको अपनी गलती का एहसास हैं। और वह इसे खत्म करना चाहता है, तो मै उससे हाथ मिलाए और मैं उससे गले मिला और कहा ‘दोस्त, सब कुछ सही है. यह मामला खत्म’.’’

हरभजन सिंह ने दिया जवाब

इस पर जवाब देते हुए उन्होंने ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- कब हुआ था यह…? रोने लगा…? किसके लिए? (WHEN DID THAT HAPPEN ??? BROKE DOWN ???? WHAT FOR ???)

साइमंड्स का जवाब


साइमंड्स ने कहा कि , हम सभी एक रात बेहद अमीर आदमी के घर डिनर के लिए गए थे। जहां पूरी टीम मौजूद थी। उस समय भज्जी ने कहा कि ,क्या मैं तुमसे अकेले में बस एक मिनट के लिए गार्डेन में बात कर सकता हूँ।

इसके बाद साइमंड्स ने बताया कि ,भज्जी ने कहा – ‘देखो, मैंने सिडनी में तुम्हारे साथ जो किया उसके लिए माफी मांगना चाहता हूं। मैं अपनी गलती के लिए माफ़ी मांगता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि इससे तुम्हें, तुम्हारे परिवार, तुम्हारे दोस्तों को काफी नुकसान नहीं पहुंचा होगा और मैंने जो कहा उसके लिए मैं काफी मांगता हूं, मुझे यह नहीं कहना चाहिए था’

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post फिर चर्चा में मंकीगेट विवाद अब हरभजन सिंह ने दिया साइमंड्स को करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.