Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: अच्छी शुरुआत के बाद पवेलियन लौटे चेतेश्वर पुजारा, किस्मत ने नहीं दिया साथ

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल चल रहा है। आज ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने कल के स्कोर 6 विकेट पर 277 रनों से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान टिम पेन और पैट कमिंस ने संभली हुई शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। इसके बाद उम्मीद थी कि मेजबान टीम 350 तक पहुँच जाएगी।

भारत को लगे शुरूआती झटके

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय का खराब फॉर्म जारी है। दोनों ही बल्लेबाज इस मैच में कुछ ख़ास नहीं कर पाए और जल्दी ही पवेलियन लौट गये। राहुल ने जहां 2 रन बनाये वहीं विजय खाता भी नहीं खोल पाए।

सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने भारतीय पारी को सम्भाला। दोनों ही बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे थे। इसी बीच पुजारा की किस्मत ने साथ नहीं किया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

मिचेल स्टार्क ने किया आउट

मुरली विजय को आउट करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने चेतेश्वर पुजारा को भी पवेलियन भेज दिया। पुजारा ने 103 गेंद में 24 रन बनाये और पिच पर उनकी नजरे जम चुकी थी।

मिचेल स्टार्क की लेग स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद ने पुजारा के बल्ले का किनारा लिया और विकेट कीपर के पास चली गयी। शायद ही क्रिकेट में इससे खराब कोई गेंद होती है लेकिन किस्मत ने चेतेश्वर पुजारा का साथ नहीं दिया।

पहले मैच के थे हीरो

चेतेश्वर पुजारा एडिलेड में हुए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के हीरो थे। उन्होंने पहली पारी ममे जहां शानदार शतक बनाया था वहीं दूसरी पारी में भी सबसे ज्यादा 71 रन उन्हीं के बल्ले से निकले थे।

आज भी उन्होंने पिच पर अपनी नजरें जमा ली थी लेकिन उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। इन फॉर्म पुजारा का विकेट भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वह किसी भी परिस्थति में बल्लेबाजी कर सकते हैं।

देखें वीडियो: 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: अच्छी शुरुआत के बाद पवेलियन लौटे चेतेश्वर पुजारा, किस्मत ने नहीं दिया साथ appeared first on SportzWiki Hindi.