स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत पर ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने आखिरी और पाँचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हारकर 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में शुक्रवार से खेला जाएगा। साथ ही हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बयान दिया है जिसमें इशांत शर्मा को लेकर एक राज खोला है।
उन्होंने ने अपने बयान में कहा है की पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद इशांत शर्मा खुश नहीं थे। विराट कोहली ने बयान में कहा है की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत से जहां टीम खुशी मना रही थी वहीं तेका गेंदबाज इशांत शर्मा व्यक्तिगत रूप से अपने प्रदर्शन को लेकर बहुत दुखी थे। भारत ने एडिलेड ओवल में पहला टेस्ट जीतने के साथ चार टेस्टों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। आपको बता दे की इशांत शर्मा पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए थे।
आपको बता दे की पहले टेस्ट मैच में इशांत शर्मा ने कुल 95 रन देकर तीन विकेट निकाले थे। विराट कोहली ने कहा है की इशांत ने अहम मौके पर जो नो बॉल की जबकि वह खुद जानते थे कि एक गलती पूरा मैच बदल सकती थी और इसलिये वह काफी परेशान थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली हर हाल में दूसरें टेस्ट में जीत दर्ज करना चाहेगे।
और ये भी पढ़े:
Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कही ये बात
B'day special: टूर्नामेंट के दौरान ही पता चला कैंसर है, फिर भी खेलते रहे युवराज सिंह
Herald