Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली डेयरडेविल्स नहीं, बल्कि इस नाम से पहचानी जायेगी अब दिल्ली की टीम

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे कमजोर टीमों में से एक रही है. दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम कभी भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं.

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम आजतक आईपीएल के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई है. वह आईपीएल इतिहास की सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम भी है.

आईपीएल 2018 में भी रहा खराब प्रदर्शन 

पिछले साल आईपीएल की मेघा नीलामी में उम्मीद थी, कि दिल्ली डेयरडेविल्स एक अच्छी टीम खरीदेगी और आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम आईपीएल 2018 में भी जूझती हुई नजर आई थी और अपने 14 मैचों में से मात्र 5 मैचों में ही जीत हासिल कर पाई थी. दिल्ली डेयरडेविल्स टीम आईपीएल 2018 में 8वें स्थान पर रही थी.

अब दिल्ली डेयरडेविल्स पहचानी जायेगी ‘दिल्ली कैपिटल’ नाम 

आपकों बता दे, कि दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने आईपीएल 2019 से पहले अपनी टीम ना बदल दिया है. अब दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को दिल्ली कैपिटल के नाम से जाना जायेगा.

दिल्ली कैपिटल टीम के अधिकारी पार्थ जिंदल ने नाम में बदलाव का कारण बताते हुए कहा, “दिल्ली हमारे देश की राजधानी है, इसलिए हमने फैसला किया है, कि अब इस टीम का नाम भी दिल्ली कैपिटल होगा.”

आईपीएल 2019 में खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी दिल्ली 

दिल्ली कैपिटल की टीम आईपीएल 2019 में खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. दिल्ली कैपिटल टीम ने आईपीएल 2019 के लिए शिखर धवन को भी अपनी टीम से जोड़ लिया है. वहीं टीम के पास ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ जैसे कई शानदार खिलाड़ी है. दिल्ली कैपिटल की टीम आईपीएल 2019 की एक प्रबल दावेदार टीम नजर आ रही है.

इस मौके पर शिखर धवन ने कहा, मैं अब दिल्ली में आया हूं, इसलिए अब नये तरीके से सबकुछ शुरू होगा.” 

वहीं इस मौके पर बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा, “मेरी शुभकामनाएं दिल्ली कैपिटल के साथ है. मुझे विश्वास है, कि दिल्ली अब अच्छा प्रदर्शन करेगी.”

वहीं दिल्ली के सहयक कोच प्रवीन आमरे ने कहा, “दिल्ली की टीम हमेशा युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट करती है और उन्हें खुद को साबित करने का एक प्लेटफार्म देती है.”

यहाँ देखे दिल्ली कैपिटल के प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीरें 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post दिल्ली डेयरडेविल्स नहीं, बल्कि इस नाम से पहचानी जायेगी अब दिल्ली की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.