स्पोर्ट्स डेस्क।बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेशी क्रिकेट टीम ने अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी टीम को इतने बड़े अतंर से हराकर नया इतिहास रच दिया है। बांग्लादेशी टीम इस समय शानदार खेल का प्रदर्शन करके दिखा रही है की वह अब किसी भी टीम को हरा सकती है। बांग्लादेशी टीम ने पहली बार वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करके नया इतिहास रचा है। इस जीत में सबसे ज्यादा मेहमुदुल्लाह के शानदार शतक और मेहदी हसन की धारदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक पारी और 184 रनों से हराकर सीरीज को 2—0 से जीत ली है।
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान ने विराट कोहली को लेकर दिया ये बड़ा बयान
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ है की बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया है। बांग्लादेश टीम के बल्लेबाज रहीम ने इस सीरीज में अपने टेस्ट करियर के 4000 रन बनाकर दिखा दिया की वह अपनी टीम के अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रहीम टेस्ट क्रिकेट में 2 दोहरे शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी बनया है।
बेटी जीवा के इशारों पर नाचे धोनी, देखें वीडियो
दूसरे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया इसके बाद शाकिब अल-हसन 80 और शादमान इस्लाम 76 के योगदान से पहली पारी में 508 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने बांग्लादेश ने मेहदी की घातक गेंदबाजी के कारण वेस्टइंडीज की पहली पारी 111 रनों पर ढेर हो गई और इसके बाद बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को फॉलोआन दिया। लेकिन दूसरी पारी में वेस्टइंडीज कुछ ज्यादा कर नहीं सकी ओर पूरी टीम 213 के स्कोर पर ढेर हो गई।
Herald