Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हमारी रेडार पर सिर्फ कोहली नहीं, सभी बल्लेबाजों के लिए बनाया है प्लान: मार्श

एडिलेड 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज से पहले भले ही विराट कोहली चर्चा का केंद्र हों लेकिन ऑलराउंडर मिशेल मार्श के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने सभी भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ तफसील से रणनीति बनाई है। 4 टेस्ट मैचों की सीरीज गुरूवार को यहां शुरू होगी। मार्श ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने रणनीति बना ली है और इस पर अमल करने पर ही पूरा फोकस रहेगा। 

उन्होंने कहा, 'हम सभी को पता है कि विराट महान खिलाड़ी हैं। हमने उनके लिए भी रणनीति बनाई है और उम्मीद है कि उस पर अमल कर सकेंगे। लेकिन अगर लोगों को लगता है कि हमने बाकी भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ योजना नहीं बनाई तो ऐसा सोचना बेवकूफी है।' 
  
मार्श ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम में अनुभव की कमी और नए चेहरों को देखकर इसे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका माना जा सकता है लेकिन मेजबान टीम कमजोर नहीं। उन्होंने कहा, 'इस बारे में काफी बात