ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इस समय बैन की वजह से दूर है. आप को बता दें कि गेंद से छेड़छाड़ करने की वजह से स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लगा दिया था. वहीं अब स्मिथ वोडाफोन के एक नये ऐड में नज़र आ रहे है. इस ऐड में उन्होंने बॉल टेंपरिंग के विवाद को लेकर भी बात की है और इस दौरान उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वो किस तरह से इससे बाहर आए हैं.
वोडाफोन के ऐड में आए नज़र

हाल में ही ऑस्ट्रेलिया की वोडाफोन ने एक नया ऐड रिलीज किया है. इस ऐड की टैग लाइन ‘Gutsy is calling’ है. इस ऐड की शुरुआत में ही स्मिथ ने बॉल टेंपरिंग के बाद पहली पीसी में कहे गए वर्ड्स सुनाई दे रहे है.

इसके अलावा इस ऐड मे उनका लोगों से मिलना और एक बार फिर से क्लब क्रिकेट में लौटने को लेकर दिखाया है.इसके अलावा इस ऐड में उन्होंने अपने इस सफर को लेकर भी बात की है.
बताया किस तरह का सफर रहा है

इस ऐड में उन्होंने अपने सफर को लेकर भी बात की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि
“ये मेरे लिए सबसे कठिन समय था, लेकिन ये मेरे लिए जरूरी था, कि मैं इससे बाहर आ सकूँ, इस दुनिया में सब गलती करते है. लेकिन ये भी जरूरी है कि आप उस गलती की जिम्मेदारी लो और लोग के सामने आए.”
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“मैंने हमेशा से ही क्रिकेट के मैदान में रहना चाहता हूँ. मुझे गेंदबाजों का सामना करना पसंद है. मुझे उम्मीद है कि मैं इससे बेहतर वापसी करूँगा.”

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पर एक साल के बैन के दौरान अंतरराष्ट्रीय और राज्य की टीमों की ओर से खेलने पर भी बैन है, लेकिन उन्हें लीग क्रिकेट में खेलने की अनुमति दी गई है और वह बिग बैश लीग का हिस्सा हैं.
स्टीव स्मिथ का निलंबन वर्ष 2019 में मार्च माह में समाप्त होगा.उम्मीद की जा रही है कि बैन खत्म होने के बाद ही उन्हें एक बार फिर से टीम में शामिल किया जाएगा और वो वर्ल्ड कप का भी हिस्सा बनेंगे.
विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें:
The post विडियो: इस नये ऐड में नज़र आए स्टीव स्मिथ, बयां किया बैन के बाद दिल का दर्द appeared first on SportzWiki Hindi.