Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत क्रिकेट का पावरहाउस है और इससे किसी को जलन नहीं होना चाहिए: नासिर हुसैन

भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टेस्ट के अलावा वनडे और टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी टीम ने लगातार अच्छा खेल दिखाया है। टेस्ट मैचों में भारत के ने भले ही इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीता, लेकिन अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। भारत के पास अब पहले से बेहतर तेज गेंदबाज हैं और इसी वजह से टीम लगातार अच्छा कर रही है।

भारत टेस्ट मैचों पर दे रहा ध्यान

भारतीय टीम ने इस साल काफी टेस्ट मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम ने दक्षिण अफ्रीका में तीन, इंग्लैंड में पांच, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच खेला है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इसके लिए टीम और कप्तान कोहली की तारीफ की है।

द क्रिकेट मंथली से नासिर हुसैन ने कहा

“पिछले कुछ सालों में भारत और विराट कोहली ने क्या किया है, लगातार टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने घर और बाहर दोनों ही जगह अपने खेल को ऊपर उठाया है, इसका मतलब है कि उनके लिए यह महत्वपूर्ण है। विराट का जीवन काफी व्यस्त है, लेकिन वह काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड जाने वाले थे, यह काफी कुछ कहता है।”

भारत क्रिकेट का पावरहाउस

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का यह भी मानना है कि भारतीय टीम क्रिकेट का पावरहाउस है और सभी को इस बात को मान लेना चाहिए। किसी को इससे जलना भी नहीं चाहिए। नासिर हुसैन ने इस बारे में कहा

“भारत एक पावरहाउस है क्योंकि क्रिकेट उनके खून में है। वह आईपीएल या विराट कोहली की वजह से नहीं मजबूत नहीं हैं। उनमें क्रिकेट का जुनून है और इसी वजह से वह ऐसे है। किसी को इस बात से नहीं जलना चाहिए।”

चारदिवसीय टेस्ट के पक्ष में नहीं

पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट को चार दिन का करने की बात हो रही है। कई पुराने खिलाड़ी भी इसके पक्ष में हैं लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि टेस्ट 5 दिनों का ही होना चाहिए। उनके अनुसार अगर मैच चार दिन का होगा तो खिलाड़ी चीजें जल्दी-जल्दी करने की कोशिश करेंगे।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारत क्रिकेट का पावरहाउस है और इससे किसी को जलन नहीं होना चाहिए: नासिर हुसैन appeared first on SportzWiki Hindi.