यह बात सभी जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच सबसे ज्यादा दिलचस्प रहता है। इन दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी अपने सभी काम छोड़कर मैच जरूर देखते हैं। पाकिस्तान और भारतीय टीम के क्रिकेटर भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलने में काफी मजा आता है। केवल जंग ही नहीं बल्कि क्रिकेट मैदान में भी भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है।
भारत में क्रिकेट का इस कदर जुनून है कि यहां के खिलाड़ियों को भगवान तक का दर्जा दे दिया गया है। लेकिन पाकिस्तान में ऐसा हाल नहीं है। देखा जाए तो दुनियाभर की क्रिकेट टीमों में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां के क्रिकेटर्स को अन्य देशों के खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा पैसा और पॉपुलैरिटी मिलती है।
इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान में मैन ऑफ द मैच पाने वाले क्रिकेटर्स को कितने पैसे मिलते हैं।बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में मैन ऑफ द मैच पाने वाले खिलाड़ी शाहिद अफरीदी 1 लाख 15 हजार पाकिस्तानी करेंसी दी गई थी। भारत की करेंसी के हिसाब से 1.15 लाख रुपए हुए, जबकि पाकिस्तानी करेंसी के हिसाब से यह लगभग 63 हजार रुपए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में मैन ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी को 1 लाख रुपए की राशि दी जाती है। यह धनराशि पाकिस्तान के मुकाबले बहुत ज्यादा है।पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भी अजीबोगरीब है। यह टीम कब, कैसा प्रदर्शन कर जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद शमी के नाम बांग्लादेश के खिलाफ 17 गेंद का ओवर कराने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसमें 7 वाइड और 4 नो बॉल थी। साल 2007 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बैंगलुरू टेस्ट में 76 एक्स्ट्रा रन दिए थे। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है।
Herald