Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रेजिना और शशि ने स्वर्ण जीते

नयी दिल्ली
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रेजिना तमांग और शशि तमांग ने 17वीं दिल्ली स्टेट वुशू चैम्पियनशिप में सोमवार को अपनी-अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत लिए। त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली एमेच्योर वुशू एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है जिसमें दिल्ली राज्य की 30 से भी ज्यादा टीमों के 600 से भी अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सब जूनियर गर्ल्स और जूनियर गर्ल्स तथा ताओलू के मुकाबले हुए जिसमें आऊटर दिल्ली वुशू अकादमी और डीएलडब्ल्यू वुशू क्लब के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पदक विजेता खिलाड़ियों को भारतीय टीम के कोच राजवीर सिंह (सहायक कमांडेंट, सीआर पीएफ) ने पदक प्रदान किये।