ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 137 रनों से करारी हार देकर बड़ा झटका दिया है। अभी रविवार को हार के रूप में मिले झटके से ऑस्ट्रेलिया की टीम उबरी भी नहीं है कि सोमवार को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को एक बड़ी श्रति पहुंची है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर बिल वॉटसन का 87 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
ऑस्ट्रेलिया के लिए रविवार का दिन हार लेकर आया तो सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के गलियारों में अपने पूर्व क्रिकेटर बिल वॉटसन के निधन के बाद मातम पसर गया है।

न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज बिल वॉटसन ने अपनी 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जिसके बाद उनके घर-परिवार में भी शोक की लहर है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी बिल के निधन को लेकर जतायी संवेदना
नए साल के महज एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों ने बिल वॉटसन के रूप में अपने एक साथी को खो दिया है। बिल वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 1954-55 में एशेज सीरीज के दौरान अपने करियर को शुरू किया।

बिल वॉटसन के निधन के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी तरफ से श्रद्धाजंलि अर्पित की है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने इसे लेकर कहा कि “हमारे विचार इस समय बिल के परिवार के साथ हैं। और वे सभी दोस्त जो क्रिकेट में अपने पूरे समय में उनके साथ बने रहे।”
प्रथम श्रेणी मैचों में बिल वॉटसन का रहा है शानदार रिकॉर्ड
इसके आगे केविन रॉबर्ट्स ने कहा कि “हम बिल के लिए अपने सम्मान का भुगतान करते हैं और हम सभी खेल स्तरों पर उनकी गहरी भागीदारी के लिए आभारी हैं। उनके लिए हम दुखी हैं।”

वॉटसन घरेलू क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स के लिए साल 1949 से लेकर 1972 तक खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने 22 घरेलू सीजन खेले। इस दौरान उन्होंने 258 मैच खेले जिसमें 43.20 की औसत के साथ 10,258 रन बनाए। तो वहीं इस दौरान 16 शतक और 70 अर्धशतक भी जड़े।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच आई बुरी खबर, दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का हुआ निधन appeared first on SportzWiki Hindi.