Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, लगातार दर्ज की दूसरी जीत, चमके मयंक मारकंडे

इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पहले मैच में अफगानिस्तान को 74 रनों से हराने के बाद टीम ने दूसरे मैच में ओमान को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जयंत यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के गेंदबाज और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभी सेमीफाइनल में टीम किस से भिड़ेगी इसका फैसला नहीं हुआ है।

ओमान ने पहले बल्लेबाजी की

ओमान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने इस मैच में पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंकित राजपूत को आराम दिया। ओमान के लिए आकिब इलियास को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारत की गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाया।

आकिब ने 122 गेंद में 117 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा ओमान का कोई भी बल्लेबाज 25 रनों के आंकडें को भी पार नहीं कर पाया। ओमान की पूरी टीम 44.2 ओवर में 203 रनों पर आउट हो गयी।

भारतीय स्पिनर चमके

भारत के लिए इस मैच में स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में 3 विकेट चटकाने वाले मयंक मारकंडे ने इस मैच में 4 बल्लेबाजों को आउट किया। 10 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 41 रन दिए।

उनके अलावा कप्तान जयंत यादव ने भी 3 बल्लेबजों को आउट किया। तेज गेंदबाज अतीत सेठ ने 2 और अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम मावी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

भारत की शुरुआत रही खराब

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 33 रन के स्कोर पर पहले सलामी बल्लेबाज अथर्वा तेदे पवेलियन लौटे और फिर अगली ही गेंद पर नितीश राणा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये।

लगातार दो विकेट गिरने के बाद सलामी बलेल्बज अंकुश बैंस और नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आये हिम्मत सिंह ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 128 रन जोड़कर टीम को लगभग जीत के पास पहुंचा दिया।

42वें ओवर में हासिल किया लक्ष्य

अंकुश बैंस 83 और हिम्मत सिंह 63 रनों की पारी खेल दो ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गये। इसके बाद भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर दीपक हूडा ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

प्रभसिमरन 28 और दीपक हूडा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। ओमान के लिए जयेश ओदेद्र ने भारत के 3 बल्लेबाजों को आउट किया वहीं अजय लाल्चिता को एक विकेट मिला। भारतीय टीम अपना अगला मैच 10 दिसम्बर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।

यहाँ देखें पूरा भारत बनाम ओमान मैच का पूरा स्कोर कार्ड 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, लगातार दर्ज की दूसरी जीत, चमके मयंक मारकंडे appeared first on SportzWiki Hindi.