इंटरनेट डेस्क। नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक है। शाह ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड के इस स्टार ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बारें में सोशल मीडिया पर एक ऐसी बात कहीं जो सुर्खियों में चल रही है।
AusvInd: कंगारू टीम ने पर्थ में भारत को 146 रनों से रौंदा, सीरीज 1-1 से बराबरी पर
आपको बता दें पिछले दिनों भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक क्रिकेट प्रेमी को भारत छोड़ने बात कहीं थी। जिस बात पर विराट कोहली की जमकर आलोचना हुई थी। इसी बात को लेकर अब बॉलीवुड के स्टार नसीरुद्दीन शाह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड स्टार शाह ने अपने सोशल मीडिया अकांउट फेसबुक पर पोस्ट की है। जिसमें नसीरुद्दीन शाह ने लिखा हैं कि भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे शानदार खिलाड़ी है। लेकिन वो एक खराब व्यवहार वाले खिलाड़ी भी है। इसी के साथ शाह ने कहा कि विराट का मैदान में शानदार प्रदर्शन उनके अहम और बुरे व्यवहार के कारण ढक जाता है।
आपको बता दें कि इस बात को बहुत दिन हो गए है। कोहली उस बात नाराज हो गए थे जब उनसे एक क्रिकेट प्रेमी ने कहा कि वह मौजूदा इंडियन खिलाड़ियों में से इंग्लैंड और कंगारू खिलाड़ियों को पसंद करते है। जिस कारण विराट ने देश छोड़ने की नसीहत उस फैन को दी। ये बात बहुत पुरानी हो गई है। लेकिन बॉलीवुड स्टार ने इस पुरानी बात को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। आपको बता दें भारतीय टीम इस समय आॅस्ट्रेलिया दौरे पर है। भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच 146 रनों से हार गई है। इसके साथ ही भारत और आॅस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1—1 से बराबरी पर आ गई है।