Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिक्सर किंग के मुंबई इंडियंस में शामिल होने पर रणवीर सिंह ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन के लिए हाल ही में जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी हुई है। जिसमें फ्रेंचाइजी ने कई नए चेहरो को टीम में चुना या रिटेन किया। आईपीएल के 12वें सीजन में हुई नीलामी में भारत के जयदेव उनादकट और युवा खिलाड़ी वरूण चक्रवर्ती सबसे महंगे खिलाड़ी बिके। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 8.4 करोड़ रूपए खर्च करके टीम में खरीदा।

इसी ​बीच आईपीएल के 12वें सीजन के लिए हुई नीलामी में सिक्सर किंग युवराज सिंह की ​नीलामी सबसे खास रही। शुरूआती दौर में आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी युवी को किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन अंत समय मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को एक करोड़ खर्च कर टीम में शामिल कर लिया। युवी की बेस प्राइज एक करोड़ रूपए थी।

इसी के साथ युवराज के मुंबई टीम में चुने जाने पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने युवी का स्वागत किया। युवी के मुंबई इंडियंस में शामिल हो जाने पर फैंस भी काफी खुश हुए। इसके साथ ही युवी के मुंबई टीम से जुड़ने पर बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने खुशी व्यक्त की और मुंबई इंडियंस के इस फैसले का स्वागत किया और इसी के साथ रणवीर सिंह ने मुंबई इंडियंस के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा ओह येह। सिंह का ये ट्वीट उनके फैंस को काफी पसंद आया। सिंह ने ट्वीट में कहा कि इंडियंस ने अंतिम समय में युवी को खरीद कर सभी का दिल जीत लिया। आपको बता दे कि युवी ने भारत को 2007 का टी20 विश्वकप और 2011 का सीमित ओवर का विश्वकप जीताने में अहम योगदान दिया था। लेकिन फिलहाल युवी की खराब फार्म के चलते वो टीम से बाहर चल रहे है।