Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलेन बॉर्डर ने कोहली की आक्रामकता पर दिया विराट बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में हो रही टेस्ट सीरीज में काफी आक्रमक रहे हैं. जिसकी वजह से कई दिग्गज उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. तो कई दिग्गज इन चीजों को सही बता रहे हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर ने भारतीय कप्तान का साथ दिया है.

क्या कहा एलेन बॉर्डर ने?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर ने विराट कोहली की आक्रामकता का बचाव किया है. उनका कहना है कि क्रिकेट को उनके जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो मैदान पर जज्बाती रहते हैं.बॉर्डर ने फॉक्स क्रिकेट के पाडकास्ट ‘द फालोआन’ पर कहा,

‘‘हमारे खेल में इस तरह के ज्यादा लोग नहीं है. पेशेवरपन से यह कुछ हद तक कम हो गया है.’’ ,‘‘ मैने किसी कप्तान को उसकी टीम के विकेट लेने पर ऐसे जश्न मनाते नहीं देखा.यह जरूरत से ज्यादा है लेकिन अच्छा भी है  उसमें जुनून है.’’

इन  दिग्गजों ने की है निंदा 

गौरतलब है कि, ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा टेस्ट सीरीज के दौरान आक्रामक जश्न मनाने के लिये माइक हसी, मिशेल जॉनसन और संजय मांजरेकर ने कोहली की निंदा की है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के साथ कोहली की बहस भी हो गई थी. बॉर्डर ने यह भी कहा कि वह विदेशी सरजमीं पर जीतकर अपनी छाप छोड़ना चाहता है. बता दें , पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी. लेकिन दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम को हरा  दिया.

वह घर से बाहर जीतने को इतना बेकरार है और वाकई नंबर वन रैंकिंग का हकदार है

‘‘ वह घर से बाहर जीतने को इतना बेकरार है और वाकई नंबर वन रैंकिंग का हकदार है.बतौर कप्तान यह आपकी असली परीक्षा है.’’ वह टीम को नंबर वन बनाने में कामयाब रहा है लेकिन कप्तान की असली पहचान अपने देश से बाहर मिली जीत से होती है. वह इस कमी को पूरा करना चाहता है.’’

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post एलेन बॉर्डर ने कोहली की आक्रामकता पर दिया विराट बयान appeared first on SportzWiki Hindi.