Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफ्रीका और इंग्लैंड में मिली हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी पर बोले अनिल कुंबले, गिनाई गलतियां

विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ मतभेद के चलते चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल के बाद अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था.

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि विराट को अभी भी अपनी कप्तानी में बहुत कुछ सीखना है.

विराट को अभी भी अपनी कप्तानी में बहुत कुछ सीखना 

अनिल कुंबले ने क्रिकेट नेक्स्ट को दिया गये अपने एक बयान में कहा, “ऐसा नहीं है, कि कोई भी कप्तान या कोई खिलाड़ी एक तैयार कप्तान या खिलाड़ी है. मेरा मतलब है, कि आप लगातार सीखते हैं और मुझे यकीन है, कि विराट लगातार साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में होने वाले अपने सभी अनुभवों से बहुत कुछ सीखें होंगे. उन्हें अभी भी अपनी कप्तानी में कुछ चीजें सीखनी होगी.”

मैच के दौरान महत्वपूर्ण क्षणों को जीतना जरुरी 

अनिल कुंबले ने क्रिकेट नेक्स्ट को दिया गये अपने बयान में आगे कहा, “मुझे लगता है, कि मैच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण क्षण ऐसे होते है, जिन्हें अपने नाम करना हमेशा काफी जरुरी होता है. जैसे भारत इंग्लैंड में 5-6 विकेट जल्दी ले रहा था, लेकिन उसके बाद पुछल्ले बल्लेबाज भारत के गेंदबाजो को परेशान कर रहे थे, इसलिए ऐसे मौकों के पलों को आपकों जीतना जरुरी है.”

यकीन है, इंग्लैंड के अनुभव से बहुत कुछ सीखा होगा 

अनिल कुंबले ने क्रिकेट नेक्स्ट को दिया गये अपने बयान में आगे कहा, “इंग्लैंड में ऐसा बहुत कुछ हुआ है. जिससे मुझे यकीन है कि विराट ने अपने इंग्लैंड के अनुभव से बहुत कुछ सीखा होगा. ऑस्ट्रेलिया टीम के पास भी निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी है, पैट कमिंग्स ने बहुत बार भारतीय टीम के गेंदबाजो को परेशान किया है और स्टार्क ने भी कुछ मैचों में भारत के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है, इसलिए भारत ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम की क्षमताओं से अवगत है.”

अनिल कुंबले ने क्रिकेट नेक्स्ट को दिया गये अपने बयान में आगे कहा, “मुझे लगता है, कि भारतीय टीम के कप्तान व गेंदबाजो के पास ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के लिए अच्छी रणनीति मौजूद होगी. आपने इस चीज को एक कप्तान के नाते इंग्लैंड में अनुभव किया था. अब आपकों अपना अनुभव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाना होगा.”

“एक कप्तान के रूप में आप लगातार सीख रहे हैं, हालात अब अलग होने जा रहे हैं. मुझे लगता है, कि गेंदबाजी को भी अलग तरीके से गेंदबाजी करनी होगी, खासकर कुकबुरा गेंद के साथ, 20वे से 60वें ओवर के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक चुनौती होगी.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अफ्रीका और इंग्लैंड में मिली हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी पर बोले अनिल कुंबले, गिनाई गलतियां appeared first on SportzWiki Hindi.