भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की चार मैचों की सीरीज में से पहला टेस्ट मैच संपन्न हो चुका हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 31 रनों के साथ अपनी शानदार जीत हासिल करते हुए प्रतियोगी टीम पर 1 -0 के साथ बढ़त बनाई थी।
बता दें इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर यानी की आज से ही पर्थ में शुरू हो चुका हैं। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान कोहली ने टीम के अंदर चार तेज़ गेंदबाजों को खिलाने का फैसला किया था। बता दें कोहली द्वारा लिए गए इस फैसले की काफी ज्यादा आलोचना हो रही हैं।
जिसके बाद अब विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी इस फैसले पर अपनी राय व्यक्त की हैं।
पोस्ट मैच कार्यक्रम में कही अपनी बात

दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की समाप्ति के बाद पोस्ट मैच कार्यक्रम में बातचीत करते हुए क्लार्क ने कहा कि ,
“हनुमा विहारी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेट लेता देख मुझे इस बात पर किसी भी प्रकार का कोई शक नही है, कि भारतीय टीम ने अपने साथ एक और स्पिनर को ना खिलाकर गलती कर दी हैं, क्योंकि मुझे लगता हैं कि जडेजा को यहां खूब विकेट मिलते और विकेट को देखकर मैं कह सकता हूं कि नाथन लॉयन बड़ी भूमिका अदा करेगा।”
माइकल हसी ने भी क्लार्क के साथ जताई सहमति

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल हसी ने भी क्लार्क के इस बयान पर अपनी सहमति जताई हैं। हसी ने भी अपनी सहमति जताते हुए कार्यक्रम के दौरान कहा कि ,
“अश्विन जैसे किसी का होना अच्छा रहता, मुझे पता है कि इस टेस्ट के लिए उनके पास जडेजा का विकल्प था, जिससे दबाव बना रहता और तेज गेंदबाजों को रोटेट करने में आसानी होती। मुझे लगता है कि लॉयन इस मैच में बड़ी भूमिका अदा करेगा।”
लॉयन ने एडिलेड ओवल में चटकाए थे पांच विकेट

बता दें पहले मैच के दौरान लॉयन ने 8 विकेट अपने नाम किये थे। पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम दूसरी और चौथी पारी में बल्लेबाजी करने मैदान में आएगी।उस समय लॉयन अपनी टीम के लिए बेहद अहम साबित होंगे।
चोटिल होने के कारण भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में जडेजा टीम के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते थे। जिसे कप्तान सहित मैनेजमेंट ने नजरअंदाज किया।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा विराट कोहली ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, टीम इंडिया को खलेगी इस खिलाड़ी की कमी appeared first on SportzWiki Hindi.