खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी रोहित शर्मा ने खुद ही दी है।
BYE BYE 2018: इन बल्लेबाजों ने इस साल वनडे में लगाएं सबसे ज्यादा शतक, टॉप में ये दिग्गज
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने एक बच्ची को जन्म दिया है। रितिका ने रविवार को बेटी को जन्म दिया है। बच्ची के जन्म के कारण ही भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन जनवरी से सिडनी में होने वाले चौथे में नहीं पाएंगे।
अलविदा 2018: भारतीय क्रिकेट टीम ने इस तरह बरकरार रखी अपनी बादशाहत
रोहित बेटी के जन्म के बाद स्वदेश लौट गए हैं। अब वह 12 जनवरी से शुरू होने वाली एक दिवसीय शृंखला से पहले टीम से जुड़े।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य रोहित शर्मा को जीवन की इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी है।
Bigg Boss 12: टीवी की ये लोकप्रिय बहू बनीं 'बिग बॉस-12' की विजेता, साथ ही ये दिग्गज रहा दूसरे नंबर पर
बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित अब चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे और आठ जनवरी को वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अन्तिम टेस्ट के लिए रोहित के स्थान पर किसी खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है।रोहित शर्मा को मेलबर्न में तीसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद अपने पिता बनने की जानकारी मिली थी। रोहित शर्मा की पत्नी पहली बार मां बनी है।
2018 में ये भारतीय खिलाड़ी बना बल्लेबाजों में किंग, वहीं गेंदबाजी में ये खिलाड़ी रहा अव्वल