भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने छोटे से करियर में क्रिकेट की दुनिया में अपना एक बड़ा नाम बना लिया है. वह वर्तमान में भारतीय टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं. बता दें, कि उनके अबतक के आँकड़े ऐसे हैं, कि जिससे वह एक महान तेज गेंदबाज बनने की ओर अग्रसर हैं.
ईशा गुहा ने जसप्रीत बुमराह के बाउंसर का वीडियो किया पोस्ट

इनदिनों जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. जहां वह टेस्ट सीरीज के लिए प्रैक्टिस कर रहे है. इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व महिला क्रिकेटर ईशा गुहा ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी बाउंसर गेंद का नजारा पेश कर रहे है.
ईशा गुहा को पसंद है जसप्रीत बुमराह की बाउंसर

ईशा गुहा को जसप्रीत बुमराह की बाउंसर काफी पसंद है और उन्होंने इस बात का खुलासा इस वीडियो को पोस्ट करते हुए किया है. ईशा ने इस वीडियो को अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इतने छोटे रनअप के साथ जसप्रीत बुमराह काफी तेज रफ़्तार के साथ खतरनाक बाउंसर गेंद कराते है. सच में यह अविश्वसनीय हैं. खतरनाक बाउंसर!”
बता दे, कि ईशा गुहा ने इंग्लैंड की टीम के लिए 8 टेस्ट मैच, 83 वनडे मैच और 22 टी-20 मैच खेले है. उन्होंने टेस्ट में 29 विकेट, वनडे में 101 विकेट और टी-20 में 18 विकेट हासिल किये है.
यहाँ देखें ईशा गुहा द्वारा बुमराह का डाला गया वीडियो

Fascinated by how much pace @Jaspritbumrah93 generates off such a short run-up. Incredible snap. Dangerous bouncer! #INDvAUS pic.twitter.com/09mwi5e2ui
— Isa Guha (@isaguha) December 4, 2018
ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का अबतक का क्रिकेट करियर

बता दें, कि जसप्रीत बुमराह 44 वनडे मैचों में अबतक 78 विकेट हासिल कर चुके है. वहीं टेस्ट और टी-20 में भी वह बेस्ट हैं. उन्होंने 6 टेस्ट मैचों में 28 विकेट हासिल किये हैं. वहीं 40 टी-20 मैचों में वह 48 विकेट हासिल कर चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जसप्रीत बुमराह की फैन हुई यह महिला क्रिकेटर, ट्वीट कर बोली अपने दिल की बात appeared first on SportzWiki Hindi.