Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला टीम के कोच को लेकर सीओए के सदस्य विनोद राय और डायना एडुलजी के बीच ठनी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए कोच की नियुक्त का मुद्दा ठंडा होता नहीं दिख रहा है। अब इसपर कमिटी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेटर्स के सदस्य विनोद राय और डायना एडुलजी के बीच ठन गयी है। जहाँ डायना ने कल बयान देकर महिला टीम के अगले कोच के रूप में रमेश पवार का नाम सुझाया है, तो वहीं विनोद राय इससे सहमत नहीं दिख रहे हैं।

एडुलजी ने सीओए के चेयरमैन से की अपील

कमिटी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेटर्स की डायना एडुलजी ने चेयरमैन से भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना की मांग को मानते हुए रमेश पवार को ही कोच बनाने की बात की। उन्होंने लिखा

“कप्तान (हरमनप्रीत कौर) और उप-कप्तान (स्मृति मंधाना) ने अपनी पसंद का अनुरोध किया है, तो हम समिति पर स्पष्टता मिलने तक उनकी पसंद का सम्मान क्यों नहीं कर सकते? हम आगे बढ़ सकते हैं और एक ही कोच के साथ जारी रख सकते हैं। दो वरिष्ठ खिलाड़ियों के विचारों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।”

विराट- कुंबले विवाद को भी उठाया

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कोच अनिल कुंबले के बीच भी 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विवाद हुआ था। मामला आगे बढ़ता देख कोच कुंबले ने खुद ही पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका उदाहरण देते हुए एडुलजी ने कहा

“विराट ने सीएसी (क्रिकेट सलाहकार समिति) के बावजूद कुंबले से जुड़ाव नहीं किया था, तो फिर इन दो खिलाड़ियों (हरमनप्रीत और मंधाना) को वह क्यों नहीं मिल सकता जो उन्हें टीम के लिए बेहतर लगता है।”

विनोद राय ने दिया जवाब

विनोद राय ने उनके इस बात का जवाब दे दिया है। उनकी तरफ से साफ़ कर दिया गया है कि मिताली भी वनडे टीम की कप्तान हैं और टीम की सबसे सीनियर खिलाड़ी भी हैं। उनकी राय को भी सुना जायेगा। उनके अनुसार

“यदि यह वरिष्ठ खिलाड़ियों की राय का सम्मान करने का सवाल है तो वरिष्ठ खिलाड़ी की राय का सम्मान क्यों न करें – वास्तव में, वनडे कप्तान मिताली ही हैं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि क्यों टीम के कुछ सदस्य, या उन्हें सलाह देने वाले किसी भी अन्य व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कोच के खिलाफ है।”

इसके बाद एडुलजी ने जवाब दिया

“वे विराट के विपरीत अपने विचार व्यक्त करने में सच्चे थे, विराट ने सीईओ को एसएमएस भेजा था। वहां भी मैंने विरोध किया था, और मेरा असंतोष दर्ज किया गया था। कुंबले  महान खिलाड़ी रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने विवाद में पड़ने की जगह अपना पद छोड़ना जरुरी समझा। इसी वजह से मै उनकी इज्जत भी करती हूँ।”

इसके बाद विनोद राय ने फिर अपना जवाब दिया। उनके अनुसार

“विराट और कुंबले के बीच मतभेद थे। इसके परिणामस्वरूप कुंबले ने पद छोड़ दिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम ने ईमेल नहीं भेजा था। टीम को एहसास होना चाहिए कि टीम के वोटों पर कोच का फैसला नहीं किया गया है।”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महिला टीम के कोच को लेकर सीओए के सदस्य विनोद राय और डायना एडुलजी के बीच ठनी appeared first on SportzWiki Hindi.