भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हाल ही में अपने ऑल ओवर क्रिकेट करियर से सन्यास ले लिया है। गौतम गंभीर ने मंगलवार को अचानक से ही हर किसी को हैरान करते हुए क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। गंभीर पिछले दो साल से भारतीय टीम से भी बाहर थे।
गौतम गंभीर ने मुथैया मुरलीधरन को माना सबसे मुश्किल गेंदबाज
गौतम गंभीर ने अपने सन्यास के बाद अपने 15 साल के करियर में सबसे मुश्किल गेंदबाज के बारे में बात की। गौतम गंभीर को उनके करियर के दौरान सबसे मुश्किल गेंदबाज के बारे में पूछा तो उन्होंने मुथैया मुरलीधरन का नाम लिया।

गंभीर ने इसको लेकर कहा कि “ये मुथैया मुरलीधरन होने चाहिए। वो एक गेंदबाज और एक जादूगर थे। मैं उनके हाथ को बहुत करीब से देखता था और उन्हें 10 में से 7-8 बार चुनता था। उनकी सबसे बड़ी ताकत नियंत्रण और स्थिरता थी।”
गौतम गंभीर के सन्यास के बाद उठ रही हैं राजनीति में डेब्यू करने की बात
गौतम गंभीर को लेकर पिछले काफी दिनों से बातें हो रही हैं कि वो राजनीति में डेब्यू करने वाले हैं। ऐसे में मंगलवार के दिन अचानक से ही गंभीर के क्रिकेट को बाय-बाय कहने के बाद तो हर कोई इसी बात की चर्चा कर रहा है कि वो राजनीति में आ रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच अगर कोई खबर फैलती है तो वो उस खतरनाक आग की तरह ही फैल जाती है जो एक सूखे जंगल में होती है। कुछ ऐसे ही पूरे भारतीय क्रिकेट में गौतम गंभीर के राजनीति में उतरने की चर्चा हो रही है।
राजनीति में उतरने की बात को गंभीर ने किया पूरी तरह से खारिज
इतना ही नहीं गौतम गंभीर को लिए तो ये बातें तक हो रही है कि वो भारतीय जनता पार्टी के साथ राजनीति में उतर रहे हैं। इतने दिनों गौतम गंभीर के राजनीति में उतरने की हो रही चर्चा को आखिर खुद गंभीर ने शुक्रवार को खत्म कर दिया।

गौतम गंभीर ने अपने राजनीति में उतरने की अफवाह को पूरी तरह से खारिज कर दिया। गौतम गंभीर ने इसको लेकर कहा कि “ये अफवाह है मुझे नहीं पता किसने ये शुरू किया।” गंभीर के इस बयान से साफ हो चुका है कि वो अब राजनीति में तो नहीं उतर रहे हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ब्रेट ली, डेल स्टेन या लसिथ मलिंगा नहीं बल्कि इस गेंदबाज से डरते थे गौतम गंभीर, स्वयं किया खुलासा appeared first on SportzWiki Hindi.