Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने दिया विवादित बयान, विराट कोहली को शायद ही पसंद आये गंभीर की ये बात

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर ने इसी महीने की शुरुआत में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्हें आंध्रा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपने करियर का अंतिम मैच खेला। इसके बाद से वह हर मंच पर अपनी बात खुलकर रख रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने 2015 विश्व कप में जगह न मिलने और अन्य खिलाड़ियों से अपने रिश्तों को लेकर बात की थी।

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेल रही टीम इंडिया

भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में बल्ले से फ्लॉप रहने के बाद कप्तान विराट कोहली ने दूसरे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली और 123 रन बनाये।

इसके बाद ही उन्होंने मैदान में जमकर अपनी भावनाएं दिखाई। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में कई बार ऐसा मौका आया जब वह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन से भिड़ते दिखे। अंपायर को बीच में आकर दोनों को अलग करना पड़ा।

गौतम गंभीर ने दी सलाह

 

पर्थ टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलते समय विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन से आँख नहीं मिलाया। दूसरी तरफ देखते हुए हाथ मिलाकर वह आगे बढ़ गये। इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई।

अब गौतम गंभीर ने द क्विंट को दिए इंटरव्यू में विराट को सलाह देते हुए कहा

“मैं हमेशा मानता था कि आक्रामकता ठीक है। मुझे लगता है कि स्लेजिंग ठीक है और आक्रामकता भी ठीक है जब तक आप इसे खेल के नियमों के भीतर करते हैं, जब तक आप सीमा पार नहीं करते और आप व्यक्तिगत नहीं होते हैं। जब आप देश की कप्तानी कर रहे होते हैं, तो आप पूरे देश के लिए एक आदर्श होते हैं, आप देश के राजदूत होते हैं।”

गंभीर-विराट में भी मैदान पर हो चुकी है लड़ाई

गौतम गंभीर भी विराट कोहली की तरह अपनी भावनाओं को दिखाने में पीछे नहीं रहते। आईपीएल 2013 के एक मैच के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर के बीच जमकर कहा सुनी हुई थी। टीम के अन्य खिलाड़ियों को बीच में आकर दोनों को अलग करना पीडीए था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post गौतम गंभीर ने दिया विवादित बयान, विराट कोहली को शायद ही पसंद आये गंभीर की ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.