Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन गेंदबाजो ने इस साल लिए हैं विदेशी सरजमी पर सबसे अधिक टेस्ट विकेट, सूचि में भारतीय गेंदबाजो का दबदबा

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने एडिलेड टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को 31 रनों से जीत दिला दी। भारत की इस जीत में सभी गेंदबाजों ने अपना योगदान दिया है। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ 250 रन बनाये थे लेकिन गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम को 15 रनों की बढत मिल गयी। गेंदबाजों का यह प्रदर्शन दूसरी पारी में भी जारी रहा।

तेज गेंदबाजों के साथ अश्विन भी चमके

ऑस्ट्रेलिया की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती हैं और टीम के तीनों तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने इसका पूरा फायदा उठाया। उसके अलावा स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन ने भी मेजबान टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया।

दोनों पारियों को मिला दें तो जसप्रीत बुमराह और अश्विन ने 6-6 बल्लेबाजों को आउट किया वहीं मोहम्मद शमी को 5 विकेट मिला। ईशांत शर्मा भी ज्यादा पीछे नहीं रहे और दोनों पारी मिलकर उन्होंने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

इस साल विदेश में शानदार प्रदर्शन

भारत ने इस साल अभी तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें 3 मैच दक्षिण अफ्रीका, 5 मैच इंग्लैंड और एक मैच अफगानिस्तान के खिलाफ अपने घर में खेला था। एक मैच अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में समाप्त हुआ है।

इस साल विदेशी सरजमीं पर विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाज दुनिया के देशों के गेंदबाजों से काफी आगे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस साल विदेशी पिचों पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 9 टेस्ट में 36 विकेट दर्ज हैं।

अन्य गेंदबाज भी ज्यादा पीछे नहीं

विदेशी पिचों पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अन्य तेज गेंदबाज भी ज्यादा पीछे नहीं है। इंग्लैंड में चोट की वजह से पहले दोनों टेस्ट में नहीं खेल पाने वाले बुमराह के नाम 7 टेस्ट में 34 विकेट दर्ज हैं।

भारतीय खिलाड़ियों के अलावा बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन के नाम 6 मैच में 28 विकेट दर्ज हैं। इंग्लैंड के मोईन अली और जैक लीच भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

ये हैं टॉप-8 गेंदबाज:

नोट: सभी डाटा 10 दिसम्बर 2018 तक के

खिलाड़ी देश मैच पारी विकेट औसत स्ट्राइक रेट 5 विकेट
मोहम्मद शमी भारत 9 17 36 27.8 48.8 1
जसप्रीत बुमराह भारत 7 14 34 24.44 51.7 2
ईशांत शर्मा भारत 8 15 29 23.51 53.5 1
नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया 6 12 28 38.07 76.8 0
रविचन्द्रन अश्विन भारत 7 13 24 30.16 75.7 0
पैट  कमिंस ऑस्ट्रेलिया 4 8 22 21.45 42.4 1
मोईन अली इंग्लैंड 5 8 20 33.5 56.7 0
जैक लीच इंग्लैंड 4 8 20 24.9 58.1 1

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इन गेंदबाजो ने इस साल लिए हैं विदेशी सरजमी पर सबसे अधिक टेस्ट विकेट, सूचि में भारतीय गेंदबाजो का दबदबा appeared first on SportzWiki Hindi.