Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली का ये रिकॉर्ड बताता है वो कैसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भी कोहली ने शानदार 82 रन बनाएं. हालांकि वो शतक बनाने से चूक गएं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई इस पारी के साथ विराट ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में बना दिएं 1573 रन 

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट मैचों में 1573 रन बना लिए हैं. बता दें, विराट कोहली किसी भी टीम के खिलाफ बनाया गया ये सबसे ज्यादा रन हैं. विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 1570 रन जबकि श्रीलंका के खिलाफ 1004 रन बनाएं हैं. इसी के साथ विराट कोहली विदेशी धरती पर रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गएं हैं. बता दें, विराट कोहली ने इस साल टेस्ट मैचों में 1138 रन बनाएं हैं.  इसी के साथ वो विदेशी धरती पर एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गएं हैं.

विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

1212 रन ग्रीम स्मिथ

1154 रन विवियन रिचर्ड्स

1138 विराट कोहली

1137 राहुल द्रविड़

1065 मोहिंदर अमरनाथ

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन टेस्ट मैचों में सचिन तेंदुलकर ने बनाएं हैं 

ऑस्ट्रेलिया में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी तो सचिन तेंदुलकर हैं. लेकिन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण का नाम आता था. लेकिन इस पारी से वो दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं. सचिन ने 1809 रन बनाए तो वहीं दूसरे नंबर पर 1237 रन बनाए. तीसरे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण आ चुके हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 1236 रन बनाएय वहीं राहुल द्रविड ने 1143 रन बनाए.

आज बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन भी मेलबर्न की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करी. विराट और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी ने दूसरे दिन के पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया को कोई सफलता नहीं मिलने दी.

दूसरे सत्र में विराट कोहली दिन के पहले विकेट के रूप में आउट हुए. कोहली ने 82 रन की इस पारी के लिए कुल 204 बॉल का सामना किया और उन्होंने इस दौरान 9 चौके जड़े.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post विराट कोहली का ये रिकॉर्ड बताता है वो कैसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं appeared first on SportzWiki Hindi.