इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की और आॅस्ट्रेलिया गेंदबाजी पर शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए। आॅस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत अपनी पहली पारी में खराब रही। दूसरे दिन का खेल समाप्त हो जाने पर आॅस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट पर 191 रन बनाएं। आॅस्ट्रेलिया की टीम इसके साथ ही पहली पारी में अभी 59 रन पीछे है।
इससे पहले भारतीय की टीम 250 रन बनाकर पहली पारी में आउट हो गई। भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 123 रन बनाए। इसके साथ ही पुजारा आॅस्ट्रेलिया की धरती पर पहला शतक लगाने में सफल हुए। लेकिन हाल ही में मीडिया से खबर मिल रही हैं कि पहले टेस्ट पारी में शानदार शुरूआत करने वाले रोहित शर्मा को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
एडिलेड में रोहित जिस प्रकार गैर जिम्मेदारी से अपना विकेट गंवा बैठे उसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। जब रोहित आउट हुए तो कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान इयान चैपल ने कहा कि रोहित केवल अपनी क्षमताओं को बर्बाद कर रहे है। मेरे लिए यह उनके टेस्ट करियर का अंत है। हालांकि चैपल ने ये भी कहा कि कुछ लोग मेरी इस बात से सहमत नहीं होगे। लेकिन जिस तरह से रोहित टेस्ट मैच के पहले दिन आउट हुए उन्होंने निराशा पैदा की है। रोहित शर्मा ने टेस्ट की पहली पारी में 37 रन बनाए थे। रोहित ने इस दौरान दो चौके और तीन छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की।