खेल डेस्क। भारतीय टीम को मेलबर्न में 37 साल बाद जीत हासिल करने के लिए अब तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का इंतजार करना होगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतने के लिए अब केवल दो विकेट दूर है।
399 रन के लक्ष्य कापीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 258 रन पर अपने आठ विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया ने मेलबर्न में आखिरी जीत 1981 में हासिल की थी। भारत ने यहां दिसंबर 1977 में 222 रन से जीत दर्ज की थी।
साल 2018: ये हैं इस साल वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज, दूसरा नाम है विशेष
टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 106 रन पर घोषित कर मेजबान टीम को जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य रखा। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहली पारी में 292 रन की बढ़त हासिल की। इसके जवाब में कंगारू टीम ने चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक अपने आठ विकेट 258 रन पर गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीतने के लिए अभी 141 रन की आवश्यकता है।
पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्मिथ पर लगा प्रतिबंध हटा, अब खेल सकेंगे इस टूर्नामेंट में
साल 2018: ये हैं वो गेंदबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लिए सर्वाधिक विकेट, शीर्ष पांच में दो भारतीय भी
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 82 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 53 रन पर दो विकेट हासिल किया। मोहम्मद शमी ने दो और इशांत शर्मा ने एक विकेट झटका है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 103 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाकर भारत की जीत को पांचवें दिन खिसका दिया।