इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने साल 2018 के खत्म होने से पहले देशवासियों को खुशी मनाने का मौका दिया। विराट एंड कंपनी रविवार को बॉक्सिंग डे मैच के 5वें दिन कंगारू टीम को 137 रनों से हरा कर पहली बार कंगारू धरती पर इतिहास रचने की कगार पर पहुंच गई है। कंगारू धरती भारत इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर है।
भारतीय टीम ने मेलबर्न में कंगारूओं को 137 रनों से रौंद कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150वीं टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही है। इसके साथ ही भारत उन 5वां देश बन गया है। जिसने 150 या उससे ज्यादा जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम दर्ज है। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी टीम इंडिया को शानदार जीत दर्ज करने के लिए बधाई दी। साथ ही भारतरत्न ने बुमराह की भी तारीफ की और शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें बधाई दी।
इसी के साथ आपको बता दें कि भारतीय टीम को मेलबर्न में जीत हासिल करने पर कई दिग्गज खिलाड़ियों सहित कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी। इसी के साथ आपको बता कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी भारतीय टीम को शानदार तरीके से बधाई दी और सोशल मीडिया पर शानदार कविता भी पोस्ट की है। बिग बी ने ये शानदार कविता भी सोशल मीडिया पर शेयर की... 'स्टम्प माइक पे पेन ने कोशिश करी अनेक, किसी तरह भी ऋषभ पंत दें अपना विकेट फेंक; बेबी सिटिंग का निमंत्रण पत्र, दिया उन्होंने उनको, टेम्पररी कप्तान का पलट जवाब भारी पड़ गया उनको!'
आपको बता दें कि भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 की बढ़त बना चुकी है। भारत ने पहला टेस्ट मैच 31 रनों से, उसके बाद कंगारू टीम ने दूसरा मैच 146 रनों से और उसके बाद भारत ने 137 रनों से हरा कर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।