भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही है। एडिलेड में हुआ पहला टेस्ट जहाँ भारत ने अपने नाम किया वहीं पर्थ में वापसी करते हुए मेजबान टीम ने सीरीज को 1-1 से बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस मैच में कप्तान विराट कोहली के गलत टीम चयन को हार की मुख्य वजह माना जा रहा है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को मौका नहीं दिया था।
उमेश यादव को मिला मौका

पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले रविचंद्रन अश्विन दूसरे टेस्ट मैच से पहले चोटिल हो गये। वैसे तो उनकी जगह टीम में रविन्द्र जडेजा को शामिल होना था लेकिन पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार थी।
इसी वजह से कप्तान कोहली को भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव में से किसी एक को चुनना था। भारत के निचले क्रम की बल्लेबाजी काफी कमजोर है लेकिन इसके बाद भी कप्तान ने भुवी के बजाय उमेश यादव को मौका दिया।
दक्षिण अफ्रीका में था शानदार प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका में इस साल की शुरुआत में हुई टेस्ट सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। सीरीज में भारत को एक मात्र जीत मिली और उस मैच में भुवी ही मैन ऑफ द मैच भी थे।
उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर चोट की वजह से उन्हें खेलना का मौका नहीं मिला। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें आराम दे दिया गया। अब ऑस्ट्रेलिया में पहले दोनों टेस्ट मैच में उन्हें बाहर बैठना पड़ा है।
क्या टूरिस्ट बनकर रह जायेंगे भुवी

भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज माने जाने वाले भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज में क्या टूरिस्ट बनकर रह जायेंगे। भारत के लिए ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके बाहर बैठने का सवाल ही नहीं उठता।
मेलबर्न में चोट के बाद अश्विन भी वापसी कर सकते हैं। ऐसे में अब भुवी को मौका मिलना लगभग नामुमकिन है। भुवी विकेट चटकाने के साथ ही नीचे आकर रन भी बना सकते हैं लेकिन अभी तक टीम मैनेजमेंट को यह बात समझ नहीं आई है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मौका देने में विराट कर रहे भुवनेश्वर कुमार के साथ नाइंसाफी, अफ्रीका में रहा था ऐसा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.