भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच खेला जायेगा. द एज वेबसाइट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपना आक्रमक खेल खेलने का अंदाज इस सीरीज में भी जारी रखेंगे.
ऑस्ट्रेलियाई टीम आक्रमक क्रिकेट ही खेलेगी

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,
“हम पिछली श्रृंखला में हुई चीजें नहीं देख सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है, कि उनके शरीर की भाषा और उनके इरादे अभी भी आक्रमक ही रहेंगे, मुझे यकीन है, कि वे अभी भी अपने दिमाग में आक्रामक होने जा रहे हैं और इसी तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम हमेशा से खेलती भी आई है.”
अपने प्लान ए के साथ ही खेलेगा ऑस्ट्रेलिया
photo credit : Getty images
विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,
“मुझे लगता है, कि वे आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं, इसलिए इस बार भी शायद वह ऐसा ही करे. मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने जा रहा है. वे अपने ए प्लान के तहत ही खेलेंगे. हम भी निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया से कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद करते हैं.”
ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले कहा था, ईट का जवाब देंगे पत्थर से

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में जाने से पहले कहा था, कि “अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम स्लेज नहीं करती हैं, तो हम खुश हैं और हमें भी स्लेज की कोई जरुरत नहीं हैं, लेकिन अगर वह स्लेज करते हैं, तो हमे जवाब देना होगा.
अगर वह स्लेज करते हैं, तो कही ना कही हमें उसका जवाब देने की जरुरत पड़ सकती हैं. निश्चित तौर पर स्लेजिंग की शुरूआत हम से नहीं होगी. हम इस उदेश्य से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाना चाहते हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अभ्यास मैच के बाद विराट कोहली, कहा आदत से बाज नहीं आएगी ऑस्ट्रेलिया हम भी देंगे करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.