Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह और शाहीद अफरीदी में कौन है वनडे क्रिकेट का रियल किंग? आंकड़े दे रहे गवाही

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट जगत की दो सबसे चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें हैं। इनके बीच जब मुकाबला होता है तो पूरे क्रिकेटर जगत की नजरें रहती है। जब इन दोनों टीमों पर नजरें होगी तो ये भी स्वाभाविक है कि इनके खिलाड़ियों के बीच के प्रदर्शन का भी आंकलनजरुर होगा.

युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी की तुलना आंकड़ो के साथ

ऐसे में आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के दो ऐसे खिलाड़ियों की तुलना करके दिखाते हैं जो अपनी-अपनी टीमों के लिए दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं।

जी हां… हम यहां आपको पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे युवराज सिंह की तुलना आंकड़े के जरिए परोसते हैं।

शाहिद अफरीदी का ऐसा रहा है वनडे क्रिकेट करियर

वैसे दो खिलाड़ियों के बीच की तुलना करने का कोई खास तुक नहीं है। लेकिन आज हम आपको युवराज सिंह के मुकाबले शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को दिखाते हैं। शाहिद अफरीदी वनडे क्रिकेट के एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं।

शाहिद अफरीदी ने अपने वनडे करियर में 398 मैच खेले हैं। जिसमें अफरीदी ने 369 पारियां खेली। जिसमें अफरीदी ने 117.1 की स्ट्राइक रेट और 23 की औसत के साथ 8064 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में 395 विकेट हासिल किए।

युवराज सिंह का ऐसा रहा है क्रिकेट सफर

युवराज सिंह के प्रदर्शन पर गौर करें तो वो भले ही शाहिद अफरीदी जैसे ऑलराउंडर तो साबित नहीं हो सके, लेकिन एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे। युवराज सिंह  बल्लेबाजी में अफरीदी से कहीं आगे हैं।

युवराज सिंह ने अब तक अपने वनडे करियर में 304 मैच खेले हैं। युवी ने इस दौरान 278 पारियां खेली, जिसमें उन्होंने 36.55 की औसत और करीब 88 की स्ट्राइक रेट से 8701 रन बनाए तो साथ ही अपने नाम 111 विकेट भी दर्ज किए।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post युवराज सिंह और शाहीद अफरीदी में कौन है वनडे क्रिकेट का रियल किंग? आंकड़े दे रहे गवाही appeared first on SportzWiki Hindi.