भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला है. भारत ने पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. टीम में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा तेज गेंदबाज के तौर पर खेलेंगे. आर आश्विन को भी पहले टेस्ट में मौका 12 खिलाड़ियों में मौका मिला है.
भुवी ने टीम इंडिया के खास फैंस को एक सरप्राइज दिया है

पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सकने के बावजूद भी भुवी ने टीम इंडिया के खास फैंस को एक सरप्राइज दिया है. एडिलेड ओवल में होने वाले इस टेस्ट मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय फैंस के एक ग्रुप, जो ‘भारत आर्मी’ के नाम से मशहूर है उस सरप्राइज दिया. भुवी भारत आर्मी के सदस्यों से खुद-ब-खुद मिलने चले गए और उनसे जा के बात की. भुवी के ऐसे करने के पर भारत आर्मी के सदस्य खुश हो गए.
भारत आर्मी ने भुवी के लिए बनाया गया एक गाना भी गा कर सुनाया

इस मुलाकात के दौरान भारत आर्मी ने भुवी के लिए बनाया गया एक गाना भी गा कर सुनाय. भुवनेश्वर ने ये भी बताया कि, ये भारत आर्मी जहां-जहां पर भी टीम इंडिया के मैच होते हैं वहां टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाने के लिए मौजूद रहती है. भारत आर्मी के सदस्यों ने बताया कि बल्लेबाज़ों के लिए बहुत गाने बने हैं, लेकिन टेस्ट सीरीज़ में 20 विकेट लेने अहम होते हैं.
इसी वजह से हमारे ग्रुप ने सोचा कि गेंदबाज़ के लिए एक सॉन्ग तैयार किया जाए. पहले टेस्ट में तो भारत आर्मी भुवनेश्वर पर बनाए गए गाने को नहीं गा सकेंगे, क्योंकि ये तेज़ गेंदबाज़ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल रहा है.
यहाँ देखें वीडियो
SPECIAL: Bhuvi surprises Bharat Army with a kind gesture at the Adelaide Oval
Watch on as the Bharat Army sings a song for @BhuviOfficial
pic.twitter.com/9hG3fThrHQ
— BCCI (@BCCI) December 5, 2018
स्पिनर के रूप में केवल आर अश्विन को अंतिम 12 में जगह दी गई है

पहला टेस्ट मैच टीम प्रबंधन ने विकेट पर मौजूद घास को देखते हुए बड़ा फैसला किया और स्पिनर के रूप में केवल आर अश्विन को अंतिम 12 में जगह दी गई. चाइनामैन कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा को जगह नहीं दी गई है.टीम 3 पेस बॉलर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा के साथ उतर सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: ऑस्ट्रेलिया में भुवनेश्वर ने जीता फैन्स का दिल, प्रशंसको ने भुवी के लिए गाया ये गाना appeared first on SportzWiki Hindi.

