ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जायेगा। 14 दिसम्बर से शुरू होने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरफ से तैयार है। इससे पहले एडिलेड में हुए सीरीज के पहले टेस्ट को भारत ने 31 रनों से अपने नाम किया था। अब दोनों ही टीमें दूसरे मैच में भिड़ने के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी।
पर्थ की विकेट तेज गेंदबाजों की मददगार

पर्थ का यह टेस्ट मैच वहां के नये स्टेडियम पर खेला जायेगा। यहाँ का पुराना वाका क्रिकेट स्टेडियम की विकेट दुनिया की सबसे तेज विकेट मानी जाती थी। यहाँ बल्लेबाजी करना हमेशा मुश्किल होता था।
अब यहाँ ऑप्टस स्टेडियम इसी साल बनकर तैयार हुआ है। अभी तक इस मैदान पर एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है, लेकिन दो वनडे और घरेलू मैच हो चुके हैं। वह मैचों में तेज गेंदबाजों को विकेट से काफी मदद मिली थी।
जस्टिन लैंगर ने की थी तेज विकेट की बात

ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने पर्थ में होने वाले मैच में विकेट तेज गेंद होने की बात की है। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिए इंटरव्यू में पिच पर बाउंस और गति की उम्मीद जताई थी। उनके अनुसार ऐसा होने से उनकी टीम को मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा था, कि
“मैं ऑप्टस की विकेट देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा। वहां मैंने न्यू साउथ वेल्स और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का मैच देखा था। जहाँ पेस और बाउंस थी। वनडे और टी-20 मुकाबलों में भी काफी पेस और बाउंस थी।”
भरत अरुण को दो टूक

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने ऑस्ट्रेलिया के कोच के बयानों के आड़े हाथों लिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह भी चाहते हैं पिच में उछाल और बाउंस हो।
उन्होंने कहा, कि
“वह उस विकेट पर खेलने से ज्यादा खुश होंगे जहाँ गेंदबाजी के लिए ज्यादा मदद हो, लेकिन हम विकेट की तरफ नहीं देख रहे। पिच की कंडीशन कैसी भी हो लेकिन हम इसे होम कंडीशन की तरह देखेंगे। विकेट में मदद होगी तो हमारे गेंदबाज भी खुश होंगे। विकेट कैसी भी हो हमें ख़ुशी होगी।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post जस्टिन लैंगर को गेंदबाजी कोच भरत अरुण का दो टूक, हमें पिच से फर्क नहीं पड़ता appeared first on SportzWiki Hindi.