Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने कंगारूओं से पार पाने के लिए विराट बिग्रेड को दिया ये जीत का मंत्र

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज से पहले भारत और आॅस्ट्रेलिया इंलेवन के बीच एक अभ्यास मैच खेला गया। पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विराट एंड कंपनी को जीत का मंत्र दिया है।

विराट ने कंगारूओं से टेस्ट सीरीज में निपटने के लिए बनाई ये खास रणनीति...

सचिन तेंदुलकर ने मीडिया को बताया कि आॅस्ट्रेलिया में सबसे जरूरी हैं ओपनिंग जोड़ी का चलना। सचिन ने बताया कि आॅस्ट्रेलिया पिचों पर शीर्ष तीन बल्लेबाजों की अहम भूमिका होती है। उन्हें चाहिए कि कम से कम 30 ओवर निकाले। सचिन ने कहा कि उसके बाद गेंद स्विंग हो सकती है, और उसके बाद आपके पास क्रीज पर जमने का मौका होता है। लेकिन जब गेंद नई होती हैं तो आपके पास क्रीज पर जमने का समय कम होता है। ऐसे में शीर्ष क्रम को कम से कम 30 ओवर का खेल खेलना जरूरी है।

सचिन ने कहा कि आॅस्ट्रेलिया पिचों पर शुरू के तीस—पैतीस ओवर बहुत अहम है। जब तेज गेंदबाज इन ओवरों में ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में कामयाबी हासिल कर लेता है। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई। जिसमें दोनों टीमें एक—एक मैच जीतकर बराबरी पर है और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी को लेकर प्रश्न खड़ा हो गया है। क्योंकि पृथ्वी शॉ चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए है। ऐसे में अब समस्या ये आ रही हैं कि ओपनिंग कौन करने उतरेगा। केएल राहुल और मुरली विजय करेंगे या हिटमैन रोहित ओपनिंग करने मैदान में उतर सकते है।