Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय कोच रवि शास्त्री ने जीत के बाद कहे अपशब्द

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर 10 साल बाद जीत का स्वाद चखा है। इस जीत में भाारतीय गेबदजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने का मिला है। दूसरी पारी में भारतीय तेज गेदबाज शमी, बुमराह और अश्विन ने अपने नाम 3-3 विकेट किए है। लेकिन इस सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम ने दिखा दिया है की वह अब विदेश धरती पर भी जीत का खाता खोल सकती है। इस सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली लेकिन इसके साथ भारतीय टीम के मुख्य कोच इस जीत से बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

इस भारतीय क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहले ही मैच में बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

भारत की जीत के बाद जब शास्त्री मैदान पर आए और उन्होंने एक इंटरव्यू में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे हम आपको बता भी नहीं सकते। इसके बाद शास्त्री को सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन इस खुशी के मौके पर रवि शास्त्री ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो उनके पद की गरिमा के खिलाफ था। शास्त्री ने टीम की जीत के जोश अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रख सकें और अपशब्दों को इस्तेमाल किया। इसके बाद तो लोगों ने शास्त्री की जमकर खिचाई करना शुरू ​कर दी है।

एडिलेड मैदान पर 'विराट ब्रिगेड' ने लगाई रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी, एक क्लिक में जानें

इस जीत के बाद कल भातरीय टीम अपने कप्तान की शादी की पहली सालगिरह की पार्टी की कर सकती है। विराट के लिए पहली जीत के साथ कल शादी की पहली सालगिरह को यादगार बना सकते हैं। इस बार भारतीय टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का प्रदर्शन अच्छा दिखाई दिया है।



Herald