इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की श्रृखंला में भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी एक एक से बराबरी पर है। हाल ही खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाईटीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत को 146 रन से मात दी थी। वैसे इससे पहले खेले गए मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इन सबके बीच दूसरे टेस्ट में दोनों टीमों के कप्तानों के बीच जो हुआ वो भी सुर्खियों में बना रहा है।
सिक्सर किंग के मुंबई इंडियंस में शामिल होने पर रणवीर सिंह ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इधर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बार्डर ने विराट कोहली की आक्रामकता का बचाव किया है। उन्होंने कहा की क्रिकेट को उनके जैसे खिलाडियों की जरूरत है जो मैदान पर जज्बाती रहते हैं।
आपकों बता दें की ऑस्ट्रेलिया में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान आक्रामक जश्न मनाने को लेकर माइक हस्सी, मिशेल जानसन और संजय मांजरेकर ने कोहली की निंदा की थी। इस मैच में आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के साथ कोहली की बहस भी हो गई थी।
अलविदा 2018: वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने इस साल T20 में लगाएं सबसे ज्यादा छक्के, दूसरा नाम चौंकाने वाला
बार्डर ने इस मैच के बाद विराट की निंदा होने के बाद कहा, मैने किसी कप्तान को उसकी टीम के विकेट लेने पर ऐसे जश्न मनाते नहीं देखा। उनमें जुनून है। उन्होंने यह भी कहा विराट घर से बाहर दूसरे देश में जीतने को बेकरार है और वाकई नंबर वन रैंकिंग के हकदार है।